राशि जान आप भी रह जाएंगे हैरान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 26 Nov 2020 09:27:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बैंकों की हड़ताल से कारोबार जगत को बड़ा नुकसान, राशि जान आप भी रह जाएंगे हैरान http://www.shauryatimes.com/news/91702 Thu, 26 Nov 2020 09:27:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91702 अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को पंजाब बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने समर्थन देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी निर्मल कंपलेक्स ओबीसी बैंक में एकत्रित होकर रोष रैली निकाली। रैली स्काई लार्क से होती हुई दोबारा निर्मल कंपलेक्स में पहुंची। एक दिन हड़ताल से 380 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।

बैंक कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार मजूदरों के कानून में बदलाव कर रही है। निजी बैंकों को बढ़ावा दे रही है। मजबूर वर्ग के घंटे निश्चित नहीं किए है। सरकार मजदूर विरोधी कानून बना रही है जो कि बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी बैंकों को मर्ज कर रही है। अरबों रुपए कारपोरेट जगत का ऋण को एनपीए करने जा रही है। इस अवसर पर कामरेड वेद कुमार, कमलजीत सिंह कालड़ा, एचएस बीर, दिलीप शर्मा, राज कुमार भगत, आरके जौली, संजीव भल्ला, बलवंत राय, जसविंदर सिंह उपस्थित थे।

]]>