रोहित-मयंक की जोड़ी ने तेरह साल बाद किया ऐसा कारनामा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 03 Oct 2019 09:25:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 रोहित-मयंक की जोड़ी ने तेरह साल बाद किया ऐसा कारनामा http://www.shauryatimes.com/news/58903 Thu, 03 Oct 2019 09:25:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58903 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है। इस मैच में पहले दिन भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल हावी रहे तो दूसरे दिन के पहले सेशन के खेल में भी भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। रोहित और मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 300 रन से उपर की साझेदारी निभाई जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट में महज तीसरी बार हुआ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी पहली बार टेस्ट में ओपनिंग करने उतरी थी।

इन दोनों ने अपनी पहली ओपनिंग पारी में बेहतरीन साझेदारी निभाई और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। भारतीय सरजमीं पर 47 साल बाद किसी नई ओपनिंग जोड़ी ने पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़े। इसमें रोहित ने 176 रन बनाए जबकि मयंक के बल्ले से 137 रन निकले। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय ओपनर्स रोहित और मयंक द्वारा बनाया गया तिहरा शतक सिर्फ भारतीय टेस्ट इतिहास में महज तीसरी बार आया।

इससे पहले दो बार ही भारत की ओपनिंग जोड़ी ने तीन सौ रन की साझेदारी निभाई थी। साल 1956 में पंकज रॉय और वीनू मांकड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 413 रन की साझेदारी निभाई थी। साल 2006 में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 410 रन की भागेदारी की थी। यह साझेदारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।

]]>