लखनऊ समेत यूपी के कई जिले घने कोहरे की चपेट में – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 10 Dec 2020 06:27:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 लखनऊ समेत यूपी के कई जिले घने कोहरे की चपेट में, पहाड़ों की हवा बढ़ाएंगी ठंड http://www.shauryatimes.com/news/93690 Thu, 10 Dec 2020 06:27:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=93690 राजधानी समेत यूपी के अधिकतर जनपद कोहरे की चपेट में हैं। खासकर, लखनऊ व आस-पास के जनपदों में 12 घंटे से घनघोर कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार धीरे हो गई। इस दौरान जरा भी लापरवाही दुर्घटना का शिकार बना सकती है।

अभी तक शाम से गिरने वाला कोहरा सुबह छट जाता रहा। आठ बजे के करीब सूरज की किरणें धरती पर पड़ने लगतीं। वहीं गुरुवार को राजधानी कोहरे के आगोश में रहीं। सड़कों पर दूर का दिखाई देना बंद हो गया। फॉग लाइट भी खास प्रभाव नहीं दिखा पा रही थीं। लिहाजा, चालकों ने वाहनों की रफ्तार धीमें कर दी। ऐसे में ठंड का भी इजाफा हो गया। बाहर निकले लोग कपड़ों से कान को ढके दिखे। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सि‍यस व न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सि‍यस का अनुमान लगाया। हालांकि मौसम के बदलते मिजाज को लेकर पारा में गिरावट आ सकती है।

]]>