लुधियाना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती पर हुआ हमला – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 11 Sep 2020 09:58:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 लुधियाना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती पर हुआ हमला, आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार http://www.shauryatimes.com/news/83594 Fri, 11 Sep 2020 09:58:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=83594 डाबा के महा सिंह नगर इलाके में युवक आए दिन युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ किया करता था। युवती के परिवार ने जब विरोध किया तो आरोपित व उसके परिवार ने उन पर हमला कर दिया। अब वह युवती को जान से मारने की धमकियां देने लगा था, जिसके बाद पुलिस के पास उसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

अब थाना डाबा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसआइ गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि उसकी पहचान महा सिंह नगर की गली नंबर 10 निवासी रुपेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित एक साल से उसका पीछा करता आ रहा है। वह उसके लिए शब्दाबली का इस्तेमाल किया करता। जिस पर युवती ने अपने पिता काे सारी बात बताई। उसके पिता ने जब आरोपित व उसके परिवार से बात की तो उन लोगों ने उसके पिता पर हमला कर दिया। इलाके के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया। मगर उसके बाद आरोपित फिर से उसका पीछा करने लगा। उसे गलत इशारे करने के साथ वह जान से मारने की धमकियां दिया करता था।

]]>