लॉकडाउन में कई मुश्किलों का करना पड़ा सामना : हर्षवर्धन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 05 Jan 2021 05:42:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कई साल पीछे ले गई कोरोना महामारी, लॉकडाउन में कई मुश्किलों का करना पड़ा सामना : हर्षवर्धन http://www.shauryatimes.com/news/97376 Tue, 05 Jan 2021 05:42:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=97376 कोरोना महामारी ने वक्त का पहिया कई साल पीछे घुमा दिया है। लॉकडाउन के कारण बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए कदम उठाए और अब बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए तैयार है।

चेन्नई के श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च के दीक्षा समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस महामारी के दौरान हेल्थकेयर के मामले में सरकारी इकाइयों का योगदान सामने आया। उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन ने कई मुश्किलें पैदा कीं।

इस दौरान रणनीतिक सोच और विचारपूर्ण नेतृत्व अहम था। साथ ही सामाजिक प्रतिबद्धता की सबसे ज्यादा जरूरत थी। चिकित्सक किसी भी समाज की रीढ़ होते हैं। अगर हमारे चिकित्सक प्रतिबद्ध हैं तो चीजें अपने आप व्यवस्थित हो जाती हैं।’ केंद्रीय मंत्री ने कोरोना काल में सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न कदमों का भी जिक्र किया।

]]>