वरना होगी धन में हानि – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 25 Sep 2020 04:15:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 घर में ना रखे ये वस्तुए, वरना होगी धन में हानि http://www.shauryatimes.com/news/84937 Fri, 25 Sep 2020 04:15:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84937 वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कई बार कुछ ऐसी गतिविधियां होती हैं जिस पर हम ध्यान नहीं देते हैं परन्तु यही अनदेखी हानि तथा समस्यां का कारण बन जाती है। आज हम आपको ऐसे 10 सामानों के बारे में बताएंगे जिनके घर में होने पर धन तथा सुख में कमी आती है। साथ ही घर में कबूतरों का घोंसला बनाना वास्तु विज्ञान के मुताबिक अशुभ निशान माना जाता है। माना जाता है इससे घर पर बड़ी समस्यां आती है।

साथ ही मधुमक्खी या ततैया घर में छत्ता लगाए तो इसे हटा दें। इनका घर में होना अशुभ संकेत होता है। इसका कारण यह भी है कि इनकी वजह से कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। मकड़ी का जाला घर में नहीं लगने देना चाहिए। वास्तु विज्ञान के मुताबिक, इससे उलझन तथा दिक्क़तें बढ़ती है। इसके साथ-साथ घर में जहां दर्पण अथवा टूटा शीशा हो तो उसे घर से बाहर कर दें। वास्तु विज्ञान के मुताबिक इससे नेगेटिव ऊर्जा का संचार बना रहता है।

वही घर में चमगादड़ का प्रवेश शुभ नहीं माना गया है। वास्तु विज्ञान के मुताबिक घर में चमगादड़ का आना सूनेपन का संकेत है। इसका अर्थ घर में रहने वाले सदस्य घर छोड़कर जा सकते हैं अथवा घर में कुछ बुरा हो सकता है। साथ ही घर की छत पर कबाड़ तथा बेकार के सामानों को नहीं रहने दें, तथा पूजा घर में बासी फूल को एकत्रित करके नहीं रखें। घर में खराब वृक्ष बिजली के यंत्रों को नहीं रहने देना चाहिए। इसके साथ ही इन सभी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

]]>