वैंकट रमणी का हुआ था निधन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 31 Mar 2019 10:52:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 आर.रमणी जीवित व सकुशल, वैंकट रमणी का हुआ था निधन http://www.shauryatimes.com/news/37588 Sun, 31 Mar 2019 10:52:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37588
लखनऊ : प्रदेश के पू्र्व मुख्य सचिव आर.रमणी जीवित और स्वस्थ हैं। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अपनी चूक मानते हुए इसका स्पष्टीकरण जारी किया। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सूचना विभाग ने त्रुटिवश मीडिया में उनके बारे में गलत सूचना जारी कर दी थी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आर रमणी हमारे बीच हैं और हम उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
बता दें कि बुधवार को प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पूर्व मुख्य सचिव आर.रमणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था। ऐसा प्राप्त सूचना में नाम में थोड़ा कन्फ्यूजन होने के कारण हुआ। बहरहाल, अखबारों में शोक संवेदना छपने के बाद आर.रमणी के घर अफसर पहुंचने लगे। वहां मालूम पड़ा कि वे तो जीवित हैं। उसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि यूपी राजस्व परिषद के अध्यक्ष रहे पूर्व आईएएस अधिकारी वैंकट रमणी का निधन हुआ है। वैंकट रमणी कभी मुख्य सचिव नहीं रहे। नाम मिलता जुलता होने के कारण सरकार से यह चूक हुई।
]]>