शुरुआती कारोबार में गिरावट का दौर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 29 Nov 2019 08:25:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 शुरुआती कारोबार में गिरावट का दौर, इन शेयरों में आयी मंदी http://www.shauryatimes.com/news/67086 Fri, 29 Nov 2019 08:25:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67086 शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज शुक्रवार को मात्र 8.09 अंकों की बढ़त के साथ 41,138.26 पर खुला है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक न्यूनतम 40,961.59 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज करीब 5 अंकों की गिरावट के साथ 12,146.20 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 12,107.00 अंकों तक गया।

सेंसेक्स शुक्रवार को 9 बजकर 43 मिनट पर 141.63 अंकों की गिरावट के साथ 40,988.54 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 33.90 अंकों की गिरावट के साथ 12,117.25 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान और 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी INFRATEL, YES BANK, Bharti Airtel, Zee Entertainment Enterprises और JSW Steel कंपनियों के शेयरों में दिखाई दी।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से TATA STEEL, ICICI BANK, Eicher Motors, KOTAK BANK और Dr. Reddy’s Laboratories कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी।

भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल

भारतीय रुपया आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले मात्र 1 पैसे की गिरावट के साथ 71.61 पर खुला है। गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 71.60 पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 58.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 63.02 डॉ़लर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

]]>