सगी बहनों की हत्या – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Oct 2018 08:53:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 प्लंबर ने रची 2 बहनों की हत्या की साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार http://www.shauryatimes.com/news/16255 Sun, 28 Oct 2018 08:53:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16255 दिल्ली पुलिस ने दो सगी बहनों की हत्या के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बुजुर्ग बहनों की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा अन्य दो आरोप‍ियों की तलाश जारी है।

बता दें कि डीसीपी आउटर सेजू पी कुरुविल्ला के मुताबिक, “25 अक्टूबर को दोपहर तकरीबन ढाई बजे पश्चिम विहार इलाके की आनंदवन सोसाइटी से कॉल मिली क‍ि दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सगी बहनों की पहचान उषा पाठक (78) और आशा पाठक (75) के तौर पर हुई। दोनों पेशे से रिटायर्ड टीचर थीं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को खंगाल रही है। सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस के साथ लोकल इंटेलिजेंस की भी मदद ली गई है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया क‍ि  23 अक्टूबर को घर में प्लम्बर का काम करने के लिए दीपक नाम का शख्स आया और घर में काम के लिए लगने वाला सामान लेने चला गया। फिर 24 अक्टूबर को अपने 2 साथियों के साथ पहुंचा और इन दोनों को एंट्री कराने के बाद घर से बाहर चला गया। फिर सलमान शाह नाम का आरोपी घर में दाखिल हुआ और उसने आशा पाठक के हाथ-पैर बांधे और उषा पाठक के साथ दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। 25अक्टूबर को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे घर में काम करने वाली नौकरानी जब पहुंची तो उसने ही सबसे पहले देखा और पुलिस को जानकारी दी।

आपको बता दें कि इस केस की जांच के लिए इंस्पेक्टर सुखबीर मलिक के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने सोसायटी में लगे सीसीटीवी की जांच की जिसमें 6 संदिग्ध लोग नजर आ रहे थे। इसमें से एक शख्स दीपक था जो यहां प्लम्बर का काम करने आया था। इसी की निशानदेही पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके 2 साथियों की तलाश की जा रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया कैश और ज्वैलरी भी बरामद कर ली है।

]]>