सारा अली खान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Jul 2019 08:41:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सारा अली खान और कियारा आडवानी पूरे इंडिया का क्रश बन चुकी http://www.shauryatimes.com/news/50386 Sun, 28 Jul 2019 08:41:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50386 बॉलीवुड में कम समय में पहचान बनाने वाली सारा अली खान और कियारा आडवानी पूरे इंडिया का क्रश बन चुकी हैं। हाल ही में इन दोनों को एक ही रंग और एक ही पेटर्न का स्कर्ट पहने नज़र आईं। ऐसे में फैंस द्वारा इनके लुक्स को खूब कंपेयर किया जा रहा है।

]]>
जानिए पैर में काला धागा क्यों पहनती है , सारा अली खान http://www.shauryatimes.com/news/41072 Sun, 28 Apr 2019 12:01:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41072  

आपने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा अपने पैर पर काला धागा बांधे रखती हैं। क्या आप जानती हैं सारा के ऐसा करने के पीछे की वजह क्या है। वैसे पैर में काला धागा बांधना आज कल चलन में है पर काले धागे के पैर पर बांधने की असली वजह क्या है? शायद कभी ना कभी आपके अंदर यह प्रश्न जरूर उठा होगा पर आज हम आपको बताएंगे कि महिलाएं अपने पैर पर काला धागा क्यों बांधती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि काला धागा बांधना एक टोटका है और ऐसा करने से किसी की बुरी नजर आपको नहीं लगती हैं। इस तरह के कुछ और भी कारण हमने जानने की कोशिश की तो पता चला कि कुछ लोग अपनी खूबसूरती को किसी बुरी नजर से बचाने के लिए काला धागा बांध लेते हैं जिससे कि वो काला धागा उनकी खूबसूरती में दाग का काम करता है और उन्हें किसी की बुरी नजर नहीं लगती हैं। तो चलिए जानते हैं इसी तरह के कुछ और भी कारण। 

फैशन के साथ-साथ बुरी नजर से बचाएं 

पैर पर काला धागा बांधना एक फैशन के रूप में उभर कर आया है अब हर महिला इस फैशन को फॉलो करते हुए पैर पर काला धागा बांधती है। पैर पर काला धागा बांधना एक टोटका होता है और महिलाएं अपने पैर पर काला धागा इसलिए बांधती है ताकि उनकी खूबसूरती को किसी की नजर ना लगे। ऐसा माना जाता है कि काला धागा खूबसूरती पर दाग का काम करता है जिससे लोगों की बुरी नजर नही लगती है। 

खूबसूरती पर नहीं दाग पर जाता है ध्यान 

किसी सुंदर वस्तु या किसी भी चीज पर दाग लगा दिया जाए तो उसकी खूबसूरती में कमी आ जाती है जिसके कारण लोग उसकी खूबसूरती ना देखते हुए उस पर लगे दाग को देखते है जिस वजह से खूबसूरत वस्तु लोगों की नजर लगने से बच जाती है। कुछ लोग काले धागे को गले में तो कुछ लोग हाथ में और कुछ लोग पैर में पहनते है।

 

एस्ट्रोलॉजर की राय 

जब इस बारे में जानी-मानी एस्ट्रोलॉजर रिद्धी बहल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लोगों के ऐसा करने के पीछे का कारण केवल बुरी नजर से बचना होता है। काला धागा पैर पर बांधने के पीछे कोई एस्ट्रोलॉजी नहीं हैं। 

कई लोगों का कहना है कि वो पैर पर काला धागा इसलिए बांधते हैं क्योंकि शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना हुआ है जिनमें पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश के तत्व शामिल हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा हमारे शरीर का संचालन करती हैं। जब बुरी नजर लगती है तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली पॉजिटिव एनर्जी हम तक नहीं पहुंच पाती है इसीलिए शरीर के किसी भी भाग पर काला धागा बांधा जाता है। 

]]>