सिर्फ वोटबैंक के लिए प्रयोग किया मुसलमानों को – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 20 Oct 2019 09:41:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कांग्रेस और सपा ने कभी मुसलमानों का विकास नहीं किया : मुस्लिम समाज पार्टी http://www.shauryatimes.com/news/61538 Sun, 20 Oct 2019 09:41:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61538

कहा, सिर्फ वोटबैंक के लिए प्रयोग किया मुसलमानों को

मेरठ : मुस्लिम समाज पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सत्ता पाने के लिए देश के मुसलमानों का सदैव वोटबैंक के लिए प्रयोग किया। पार्टी अध्यक्ष लियाकत ने दावा किया है कि दोनों पार्टियों ने कभी भी मुसलमानों का विकास नहीं किया। कोतवाली क्षेत्र में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों से पहुंचे मुसलमानों को लियाकत ने संबोधित किया। लियाकत ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर उक्त आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमानों के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा बराबर की जिम्मेदार हैं। सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में मुस्लिमों को नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने भी मुस्लिम समाज को ठगा है। कांग्रेस ने 70 सालों में देश को दंगों के सिवा कुछ नहीं दिया। प्रदेश में मुस्लिम मतदाता 20 फीसद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत है। समाजवादी पार्टी ने हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत का बीज बोया है। कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को तालीम-तरक्की से बहुत पीछे धकेल दिया है।
]]>