सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- UK में लॉकडाउन की नहीं सतर्कता बरतने की है जरूरत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 08 Mar 2021 07:51:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 उत्तराखंड की राजनीति में फिर हलचल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना http://www.shauryatimes.com/news/104608 Mon, 08 Mar 2021 07:51:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104608 उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर से हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं। सीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। आपको बता दें कि सीएम को आज पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

इससे पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने देहरादून आकर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ली थी। इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें रहीं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर दिया था।

]]>
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- UK में लॉकडाउन की नहीं सतर्कता बरतने की है जरूरत http://www.shauryatimes.com/news/83678 Sat, 12 Sep 2020 09:05:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=83678 पिछले कुछ समय से राज्य में कोविड संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि अब सभी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने तुरंत फिर लॉकडाउन की संभावना से इन्कार किया।

उत्तराखंड में कोविड संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिन राज्य में एक-एक हजार से ज्यादा और शुक्रवार को 995 संक्रमित व्यक्ति सामने आए। चिंताजनक बात यह है कि अब एक्टिव केस भी नौ हजार से ज्यादा हो चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ‘दैनिक जागरण’ से बातचीत में कहा कि निश्चित रूप से पिछले कुछ दिनों से कोविड संक्रमण के मामले बढ़े हैं। हालांकि इसका एक कारण टेस्टिंग ज्यादा होना भी है। अब जागरूकता नितांत जरूरी है। मास्क, सैनिटाइजर और सुरक्षित दूरी के नियमों का पालन करने से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तैयारियां पूरी हैं। निजी अस्पतालों को वेंटीलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार की कोशिश होम आइसोलेशन को बढ़ावा देने की है। कुछ भाजपा विधायकों के फिर से लॉकडाउन लागू किए जाने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र सरकार और आइसीएमआर द्वारा जारी एडवाजरी का ही अनुपालन करती है। अगर विशेषज्ञ लॉकडाउन की राय देते हैं तो सरकार इस संबंध में विचार कर सकती है। हालांकि फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई जरूरत नहीं है। लॉकडाउन समाधान नहीं है। इसकी बजाए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए।

]]>