सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 27 Jan 2021 08:17:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी करता है जागरूक http://www.shauryatimes.com/news/99988 Wed, 27 Jan 2021 08:17:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99988 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूती देने वाले अमर शहीदों व देशभक्तों को नमन किया। साथ ही भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने इससे पूर्व पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव हर नागरिक का दायित्व है। भारत का संविधान हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने उन कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते छह वर्षों में किसानों के लिए जिस प्रकार के कार्यक्रम चलाए गए हैं, उससे किसानों की स्थिति में काफी सुधार आया है। किसानों के हितों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व ऐसी अन्य योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को लागत का डेढ़ गुना लाभ एमएसपी के माध्यम से दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में 2.35 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया जा रहा है। योगी ने कहा कि करीब 10 माह से पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों तथा निरंतर संवाद से कोरोना से निपटने में अन्य देशों के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर रही है। प्रधानमंत्री के निर्देशन में कोरोना के खिलाफ जंग में जो रणनीति बनाई गई, उससे लोगों की जान भी बची और विकास कार्य भी संचालित किये गये। इन सभी कार्याें में नागरिकों ने अनुशासन का जो परिचय दिया, वह अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गणतंत्र दिवस सभी के लिए कोरोना जैसी महामारी से बचाव का उपहार लेकर आया है। प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो रहा है। राज्य सरकार 15 फरवरी 2021 से कोरोना वाॅरियर्स को भी इस टीकाकरण अभियान से जोड़ने पर विचार कर रही है। उन्होंने कोरोना की जंग में यूपी 112 की भूमिका की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में 1.25 करोड़ श्रमिकों व कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कहा कि बसंत पंचमी के अवसर पर ‘अभ्युदय योजना’ का शुभारंभ किया जाएगा। सूबे में बीते चार वर्षाें के दौरान चार लाख युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ा गया है।

 

]]>
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- मोदी जी ने किसानों के लिए बहुत काम किया, इसीलिए विपक्षी परेशान http://www.shauryatimes.com/news/95068 Sun, 20 Dec 2020 10:16:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95068 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते महीने दीपोत्सव के बाद एक बार फिर रामनगरी अयोध्या रविवार को पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में किसान मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि न केवल विवि परिसर के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, बल्कि नए कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना व पहले से चल रहे कृषि विज्ञान केंद्रों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का कार्य भी कर रहा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं आज किसान सम्मेलन और इस कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम के अवसर पर सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का यहां पर लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम एक साथ हो रहा है। मैं, इसके लिए सभी को हृदय से बधाई देता हूं। जब किसान को नई तकनीक, समय पर बीज और खाद, समय पर कृषि वैज्ञानिकों की उचित सलाह और सहयोग प्राप्त होगा, तो हमारा अन्नदाता किसान वह सब करने का सामर्थ्य रखता है, जो देश उनसे अपेक्षा रखता है। इन सभी कार्यों का लक्ष्य अपने अन्नदाता के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाना है। समृद्धि एवं खुशहाली का मार्ग तभी आएगा, जब खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ेगा। किसान को खेत से लेकर खलियान तक, बीज से लेकर बाजार तक, एक चेन के साथ जोड़ने का कार्य होगा।

सीएम योगी ने आगे कहा कि जिन्हें विकास पसंद नहीं वे किसानों को गुमराह कर रहे हैंं। भ्रामक सूचनाएं दी जा रहीं हैं। किसान की खेती पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। यह तो आपसी सहमति का मामला है। किसान हित को संरक्षित करने का पूरा इंतज़ाम किया गया है। मोदी जी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। इसीलिए आज विपक्षी परेशान है। मैं मोदी जी का अभिनंदन करना चाहूंगा। 2017 के पहले खरीद के केंद्र नहीं लगते थे। बिचौलिए काम करते थे। जबसे हमारी सरकार ने अनाज खरीदना शुरू किया। कोरोना काल में चीनी मिले बंद नहीं होने दी। सरकार किसानों की आय दुगनी करने का काम कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी मिल रहा है। किसानों की परंपरागत कृषि के अलावा वेजिटेबल बागवानी भी की जाएगी। किसान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मोदी जी ने किसानों के लिए संकल्प लिया। किसान के जीवन में खुशहाली आएगी।

शाम को चार बजे मुख्यमंत्री अयोध्या में कार्यक्रम के बाद सीधे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन और जिला प्रशासन की देख रेख में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं।

मुख्यमंत्री अयोध्या के आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिनी किसान मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद किसानों के समागम को संबोधित किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 89.90 करोड़ रुपए की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व शुभारम्भ किया। इनमें 30.67 करोड़ रुपए की दस परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ वह 26.45 करोड़ रुपए की दस परियोजना का शिलान्यास और 32.77 करोड़ रुपए की 20 परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री इस दौरान पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया।

 

]]>
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कांग्रेस का हाथ देश में आतंकवाद व अलगाववाद को बढ़ावा देने वालों के साथ http://www.shauryatimes.com/news/90777 Thu, 19 Nov 2020 10:30:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90777  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में गुपकार समझौते को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के अंदर कांग्रेस का दोहरा मापदंड उजागर हो गया है। वह आतंकवाद और अलगाववाद में शामिल लोगों को प्रोत्साहित करके राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ खेल रही है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को साकार नहीं होने देने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने सदैव राष्ट्रीय अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में विपक्षी नेताओं के संगठन ‘गुपकार’ को देश की संप्रभुता और अखंडता से खिलवाड़ की कुत्सित कोशिश करार दिया है। गुपकार में कांग्रेसी नेताओं की सहभागिता को शर्मनाक बताते हुए सीएम योगी ने कहा है कि ‘कांग्रेस का हाथ, अलगाववादियों के साथ’ है। इसके नेता दिल्ली में कुछ बोलते हैं और घाटी में कुछ और। देश में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली राष्ट्रीय पार्टी का यह दोहरा चरित्र निंदनीय है। देश यह स्वीकार नहीं करेगा। इसके लिए पार्टी नेतृत्व को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यही नहीं, मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस नेतृत्व से अनुच्छेद 370 के मसले पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जम्मू और कश्मीर को लेकर कांग्रेस का दोहरा रवैया है। यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ सीधा-सीधा खिलवाड़ है। कांग्रेस ने यह सदैव किया है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उन तत्वों को प्रेरित करती रही है, जो अराजकता और अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को कभी साकार नहीं होने दिया। छल से जम्मू और कश्मीर में धारा 370 लगाकर आतंकवाद को प्ररित और प्रोत्साहित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुपकार बैठक में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति यह साबित करती है कि कांग्रेस के नेता दिल्ली में कुछ कहते हैं और कश्मीर में कुछ और करते हैं। कांग्रेस नेतृत्व को गुपकार गठबंधन पर पार्टी का रुख साफ करना होगा। देश अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस से स्पष्टता चाहता है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 देश में आतंकवाद और अलगाववाद का कारण होने के साथ जम्मू-कश्मीर में विकास के विकास में भी बाधक थी। इसे हटाने के बाद वहां के कुछ नेताओं ने समझौता किया, जो गुपकार कन्वेंशन कहलाता है। इस पर हस्ताक्षर करने वाले क्षेत्रीय दलों के नेताओं साथ कांग्रेस पार्टी के भी नेता हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सदैव राष्ट्रीय अस्मित के साथ खिलावाड़ किया है। वह प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उन तत्वों को प्रेरित करती रही है जो देश में आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं। जम्मू और कश्मीर में कांग्रेस का यह दोबरा चेहरा देश की जनता के सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को सकार न होने देने में कांग्रेस पार्टी ही जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभारी है, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया। जम्मू और कश्मीर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है, उसी की बौखलाहट गुपकार समझौते के रूप में सामने आई है, जिस पर कांग्रेस के नेताओं के भी हस्ताक्षर हैं।

सीएम योगी ने कहा की कांग्रेस नेतृत्व को गुपकार और 370 पर अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। शत्रु देश से मदद लेने की बात करने वाले फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जैसे नेताओं से जुड़ना कांग्रेस के लिए शर्मनाक है। संविधान की शपथ लेकर केंद्रीय मंत्री रहे पी.चिदम्बरम और गुलाम नबी आजाद जैसे कांग्रेसी नेता अनुच्छेद 370 की बहाली की बात करते रहे हैं। ये लोग हमेशा से ही अलगववादी और आतंकवादी विचारों को प्रेरित और प्रोत्साहित करते रहे हैं, पर अब ऐसा नहीं चलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि गुपकार समझौता दरअसल, देश की अखंडता को समाप्त करने की शरारतपूर्ण साजिश है। समझौते में शामिल लोग नहीं चाहते की जम्मू कश्मीर में विकास हो, स्थानीय निकाय समृद्ध हों, वहां के लोग अपने अधिकारों के लिए जागरूक हों, उन्हें भी देश के अन्य हिस्सों की तरह बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें। क्योंकि अगर ऐसा हो गया तो उन अलगाववादी विचारों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा जिनको अपने हित में ये लोग लगातार खाद-पानी देते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इन कुत्सित प्रयासों को कतई सफल नहीं होने दिया जाएगा।

 

]]>
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रदेश में विकास कार्यों होते नहीं देख सकते, इसलिए कर रहे साजिश http://www.shauryatimes.com/news/86330 Wed, 07 Oct 2020 08:39:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86330 उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के उन्नाव जिले में बांगरमऊ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद में विपक्ष के दुष्प्रचार को तर्कपूर्ण जवाब मजबूती से देने को कहा। सीएम योगी ने कहा कि आज भी कुछ लोग समाज को जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर विभाजित करते रहे हैं, वे आज भी इसी कार्य में लिप्त हैं। वे प्रदेश में विकास कार्यों होते नहीं देख सकते, इसलिए नए-नए षड्यंत्र रच रहे हैं। किसी की मृत्यु पर राजनीति करने वालों को पहचानना चाहिए।

उन्नाव जिले में बांगरमऊ क्षेत्र के मंडल, सेक्टर और बूथ के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम मतदाताओं से गहन जनसंपर्क पर फोकस करने को कहा। उनका कहना था कि महामारी से बदले परिदृश्य में यही जीत की कुंजी है। सीएम योगी ने संपर्क के दौरान संक्रमण बचाव के उपायों का सख्ती से पालन करने की सलाह भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष झूठा व भ्रामक दुष्प्रचार करने में जुटा है। ऐसे में विपक्ष की पोल खोलने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

]]>
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कानून व्यवस्था के लिए राजस्व विवादों का समाधान जरूरी http://www.shauryatimes.com/news/46005 Thu, 20 Jun 2019 06:14:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46005 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत राजस्व लेखपालों को लैपटॉप वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार संगठित अपराध पर तो अंकुश लगा सकती है, लेकिन आपसी रंजिश और राजस्व से जुड़े मामले बड़ी समस्या हैैं। त्वरित निस्तारण न होने से राजस्व के छोटे विवाद हिंसा, उपद्रव और दंगे का रूप धारण कर लेते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजस्व विवादों का समयबद्ध समाधान जरूरी है। इसका समाधान तकनीक हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्टफोन और लैपटॉप से लैस हुए लेखपाल तकनीक की मदद से जनता की समस्याएं निपटा कर उसका विश्वास जीतें। यह भी कहने से नहीं चूके कि स्मार्टफोन और लैपटॉप के साथ लेखपाल अपनी कार्यपद्धति से भी स्मार्ट बनें। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि ऐसा क्यों है कि राजस्व अभिलेखों में नाम परिवर्तित कराने में महीनों, वर्षों लग जाते हैं? कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में उप्र का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था यदि अन्य लाभार्थी किसानों के नाम भी समय से फीड कर दिये गए होते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र, खतौनी, विरासत को ऑनलाइन किया जा चुका है। जल्द ही खसरा और शजरा भी ऑनलाइन हो जाएंगे। राजस्व विभाग की रिक्तियों को भरने की कार्यवाही जारी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ जिले के 21 लेखपालों को प्रतीकात्मक रूप से लैपटॉप बांटे। कार्यक्रम को राजस्व राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल, राजस्व परिषद अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार भी मौजूद थीं।

मतदाता सूची में 25 से 30 फीसद फर्जी वोटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लेखपालों के साथ बीएलओ को लगाये जाने के बाद भी इसमें गड़बडिय़ां हैं। मतदाता सूची में अब भी 25 से 30 फीसद फर्जी वोटर हैं जबकि बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम गायब हैं। आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि छूटे पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करने के लिए छह माह में सर्वे पूरा हुआ लेकिन उन्हें अब भी शिकायतें मिल रही हैं।

कार्यक्रम में मोबाइल फोन ले जाने पर लगा प्रतिबंध

बुधवार को लेखपालों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में भी सभी लोगों के मोबाइल फोन बाहर रखवा लिये गए। बताया गया कि सिर्फ अधिकारियों के ही नहीं बल्कि लैपटॉप लेने आए लेखपालों के मोबाइल फोन भी बाहर रखवा लिए गए। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल फोन को कैबिनेट बैठक के साथ ही सभी समीक्षा बैठकों में भी इस पर बैन लगा दिया है।

]]>
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है http://www.shauryatimes.com/news/21783 Fri, 07 Dec 2018 10:56:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=21783 दैनिक जागरण ने अपनी सृजन यात्रा के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में इस दो दिवसीय फोरम का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने हीरक जयंती पर जागरण परिवार को बधाई दी और कहा कि नए भारत के, नए सपनों को साकार करने में दैनिक जागरण की एक महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

फोरम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। यह मामला उत्तर प्रदेश सरकार के पास होता तो हम 24 घंटे में इसका समाधान कर देते। कोर्ट के मामले पर संसद चर्चा नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि देश के सौहार्द और सदभाव के लिए राम मंदिर बनना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि राम मंदिर के निर्माण में कहां रोड़ा अटका है तो उन्होंने कहा कि जो देश की भावनाएं हैं, वहीं मेरी भी भावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की स्वस्थ्य परंपराएं जरूरी है। भारत संविधान से चलेगा, हम हर हाल में उसका सम्मान करेंगे। अगले आम चुनावों के बारे में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलेंगी। केंद्र में भाजपा एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई मॉब लिंचिंग नहीं है। बुलंदशहर की घटना एक दुर्घटना है। हम उत्तर प्रदेश में गौवंश के गैरकानूनी वध पर हम सख्त हैं। यहां गायों के लिए हर नगर पालिका को दस लाख रुपये दिए गए हैं। सभी जनपदों को 5000 से अधिक गोवंश को रखने के लिए सभी व्यवस्था दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान उत्तर प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार के विकास के कार्यों का खाका भी खींचा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीति दीर्घकालीन धर्म है जबकि धर्म अल्पकालीन राजनीति है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अब जाति की राजनिति होती है, जो कि उचित नहीं है। धर्म और राजनीति एक दूसरे के पर्याय है। हमारे लिए तो राजनीति दीर्घकालीन धर्म है और धर्म अल्पकालिक राजनीति। राजनीति हमारे लिए सेवा का साधन है।

उन्होंने कहा कि काशी में देव दीपावली के अवसर पर पूरी दुनिया उमड़ी थी। काशी के विकास को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई ऊंचाइयां दी हैं। दुनिया के दर्जनों देश हैं जिन्होंने राम की विरासत को स्वीकार किया है। यह तो सत्य है कि दुनिया का राम के साथ भावनात्मक रिश्ता है। कम्युनिस्टों को अपने धर्म और संस्कृति की जानकारी होती तो वे राम के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाते। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने आयोध्या को उसकी पहचान दिलाने का प्रयास किया है। हम यूपी में रामराज्य की अवधारणा साकार कर रहे हैं। सिर्फ नारों से नहीं रचनात्मक सोच के साथ करने से विकास किया जा सका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एलईडी लाइट से उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल कम हुआ है। यूपी में आठ लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। अब हर आदमी को राशन मिल रहा है और सरकार को 1200 करोड़ का फायदा हो रहा है। आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। हमने साढ़े तीन करोड़ राशन कार्ड उपलब्ध कराएं है। हमारे सत्ता में आने से पहले उत्तर प्रदेश में तीस लाख फर्जी राशन कार्ड थे। स्वच्छ मिशन अभियान के तहत 30 दिसंबर तक यूपी में सबके पास टायलेट होंगे। देश में 4 करोड़ लोगों के पास बिजली के कनेक्शन नहीं थे तो इनमें से दो करोड़ यूपी में थे। आगामी 30 दिसंबर तक हम इन सभी दो करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मुहैया करा देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के नाम पर तो कोई बात कर ही नहीं रहा है, क्योंकि उनको भी दिख रहा है कि साढ़े चार वर्ष में केंद्र तथा करीब दो वर्ष में उत्तर प्रदेश की सरकार ने विकास का इतना काम किया है कि जो बरसों तक नहीं हो सका है। देश ने पिछले चार साल में अभूतपूर्व प्रगति की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक सिर्फ 13 मेडिकल कॉलेज थे, हम 15 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। यूपी में अनेक संभावनाएं छुपी हैं। यूपी में किसान को तकनीक मिल जाए तो उत्तर प्रदेश अकेले पूरी दुनिया का पेट भरने का दम रखता है। गंगा और यमुना का सर्वाधिक प्रभाव क्षेत्र यूपी में है। जिसका अब लोगों को भी लाभ मिल रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में यूपी ने जबरदस्त योगदान दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों का दैनिक जागरण के साथ भावनात्मक लगाव है। दैनिक जागरण की विकास यात्रा को मैंने पिछले 25-30 वर्षों में नजदीक से देखा है। इनके सफल 75 वर्ष पूरा होने पर मैं दैनिक जागरण परिवार को हृदय से बधाई देता हूं। 

]]>