सेहत का रखेगा ख्याल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 23 Nov 2019 09:50:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सर्दियों में सर्दी जुकाम को जड़ से ख़तम करेगा इन चीजो के इस्तेमाल, सेहत का रखेगा ख्याल http://www.shauryatimes.com/news/66127 Sat, 23 Nov 2019 09:50:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=66127 सर्दियों के दिनों में सर्दी और जुकाम एक आम समस्या हो जाती है कई लोग कफ की समस्या को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसका इलाज नहीं करवाते हैं। जो कि गलत होता है क्योंकि शरीर में कफ बढ़ने से और तरह के खतरनाक रोग लग सकते हैं और ये रोग आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए अगर आपको कफ की समस्या रहती है तो आप नीचे बताए गए उपायों को आजमाकर देखें। इन उपायों की मदद से कफ की समस्या सही हो जाती है।

सबसे पहले आपको ये जानना जरुरी है की इन दिनों में आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए कई तरह की चीजों को खाने से ही छाती में कफ बनता है। इसलिए कफ की समस्या होने पर आप नीचे बताई गई चीजों का सेवन ना करें।

-वसा युक्त चीजे जैसे घी मक्खन खाने से कफ बढ़ जाता है। इसलिए आप कफ होने पर इन चीजों का सेवन ना करें।
-वसा युक्त चीजों के अलावा मांस, पनीर और ठंडी चीजों से भी आप कुछ समय तक परहेज ही रखें और इन्हें ना खाएं।

इसके अलावा इन चीजों को अपने खान पान में शामिल कर भी आप इस समस्या से निजात पा सकते है

अदरक: अदरक की मदद से भी कफ से राहत मिल जाती है। कफ होने पर आप अदरक का रस पीएं या अदरक की चाय का सेवन करें। रोज अदरक खाने से कफ दूर हो जाएगा और आपको कफ से आराम मिल जाएगा।

गुड़: आप शहद की जगह गुड़ का सेवन भी कर सकते हैं। रोज खाना खाने के बाद आप थोड़ा सा गुड़ खा लें। गुड़ खाने से आपको कफ से आराम मिल जाएगा। दरअसल गुड़ की तासीर गर्म होती है और इसे खाने से कफ भाग जाता है।

तुलसी: तुलसी के पत्ते कफ की समस्या को सही कर देते हैं। तुलसी में पाए जाने वाले तत्व कफ को बनने से रोकते हैं और ऐसा होने पर छाती में कफ नहीं बनता है। आप कुछ तुलसी के पत्ते लेकर उन्हें पीस लें और उनका रस निकाल लें। फिर इस रस में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसे पी लें। रोज तुलसी के रस को पीने से कफ सही हो जाएगा।

शहद: शहद में कई तरह के औषधियां गुण पाए जाते हैं और इसका सेवन करने से कफ दूर हो जाता है। आप रोज सुबह एक चम्मच शहद में काली मिर्चा का पाउडर डालकर इस मिश्रण का सेवन करें। रोज शहद और काली मिर्चा को एक साथ खाने से कफ जड़ से खत्म हो जाएगा।

गर्म दूध पीएं: दूध पीने से शरीर में कफ नहीं बनता है। इसलिए कफ होने पर आप रोज रात को सोने से पहले गर्म दूध पीएं। गर्म दूध पीने से छाती में जमा हुआ कफ भी बाहर निकल आता है। आप दूध के अंदर हल्दी या गुड़ मिला सकते हैं।

चाय: कफ होने पर दिन में दो बार तुलसी, अदरक और लौंग युक्त चाय पीएं। ये चाय पीने से कफ जमा नहीं होता है और पहले से जमा हुआ कफ बाहर निकल आता है। इसके अलावा ये चाय पीने से कफ के कारण होने वाली खांसी भी सही हो जाती है।

]]>