सोने की कीमतों में आई गिरावट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 27 Apr 2021 08:57:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भाव के भाव भी गिरे, जानिए आज के रेट http://www.shauryatimes.com/news/109930 Tue, 27 Apr 2021 08:57:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109930 सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 56 रुपये की गिरावट के साथ 47,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.15 फीसद या 100 रुपये की गिरावट के साथ 68,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी का भाव इस समय 0.20 फीसद या 141 रुपये की गिरावट के साथ 69,761 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी की भी वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.04 फीसद या 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,779.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.06 फीसद या 1.13 डॉलर की गिरावट के साथ 1,780.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.06 फीसद या 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 26.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.24 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 26.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

]]>
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के दाम भी कम, जानिए क्या हैं कीमतें http://www.shauryatimes.com/news/108312 Mon, 12 Apr 2021 11:39:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108312 सोने के घरेलू हाजिर भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज हुई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 57 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने के दाम में यह गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 46,127 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में सोमवार को 270 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव 66,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 66,313 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार शाम सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.17 फीसद या 3 डॉलर की गिरावट के साथ 1,741.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.12 फीसद या 2.12 डॉलर की गिरावट के साथ 1,741.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार शाम चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार शाम कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.30 फीसद या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 25.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.25 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 25.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

]]>
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के दाम भी हर कम, जानिए आज के भाव http://www.shauryatimes.com/news/107963 Fri, 09 Apr 2021 10:55:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107963 सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.09 फीसद या 44 रुपये की गिरावट के साथ 46,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.34 फीसद या 231 रुपये की गिरावट के साथ 67,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत इस समय 0.41 फीसद या 281 रुपये की गिरावट के साथ 68,237 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.34 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.20 फीसद या 3.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1,752.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

]]>
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी हुई कम, जानिए क्या चल रहा है रेट http://www.shauryatimes.com/news/101720 Mon, 08 Feb 2021 11:16:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=101720 घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 9 बजे 95 रुपये की गिरावट के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की वैश्विक वायदा कीमत में तेजी और वैश्विक हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 318 रुपये की गिरावट के साथ 68,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.05 फीसद या 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,813.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.02 फीसद या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 1,813.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

वैश्विक बाजार में सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.32 फीसद या 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 27.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.38 फीसद या 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 27.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

]]>
सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी http://www.shauryatimes.com/news/43604 Thu, 30 May 2019 11:23:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43604 सोने के भाव में लगातार दो दिनों तक तेजी रहने के बाद आज गुरुवार को 150 रुपये की गिरावट देखी गई। अखिल भारतीय सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने (Gold) की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 32,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

सराफा एसोसिएशन के अनुसार विदेशों में कमजोर रुख और स्थानीय ज्वैलर्स की सुस्त मांग के कारण सोने के भाव में यह गिरावट आई है। वहीं चांदी (Silver) में 75 रुपये की बढोतरी देखी गई और इसके भाव 37,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की लिवाली के कारण चांदी के भाव में यह वृद्धि हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 32,870 रुपये और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 150 रुपये की ही गिरावट के साथ 32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि, गिन्नी सोने की कीमत 26,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। गौरतलब है कि, पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में वृद्दि देखी जा रही थी।

चांदी की बात करें, तो गुरुवार को चांदी 75 रुपये की बढोतरी के साथ 37,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में 88 रुपये की गिरावट देखी गई और इसके भाव 36, 095 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहे। वैश्विक स्तर की बात करें तो सोना हाजिर का भाव गिरावट के साथ 1,277.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं न्यूयॉर्क में चांदी 14.48 डॉलर प्रति औंस पर रही।

]]>