हंगामा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 06 Aug 2019 06:14:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बिहार में एक ही दिन दो-दो मुखिया की हत्या से दहशत; विरोध में सड़क पर उतरे लोग, हंगामा http://www.shauryatimes.com/news/51537 Tue, 06 Aug 2019 06:14:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51537  बिहार में देर रात दो मुखिया की हत्‍या कर दी गई। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत संहगी गांव में देर रात अपराधियों ने मुखिया मुखिया अरुण सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद वे आराम से फरार हो गए। इस बीच आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार सुबह से सड़क जाम व हंगामा पर उतर आए हैं। उधर, बांका जिले के एक मुखिया का हत्‍या कर फेंका गया शव मिलने से भी सनसनी फैल गई है।

गोली मारकर फरार हो गए अपराधी, मौत

जानकारी के अनुसार मुखिया अरुण सिंह सोमवार की रात अपने गांव के ही अनिल सिंह के दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान ग्रामीण मौजूद थे। इसी बीच हथियारबंद अपराधी आ धमके तथा मुखिया को गोली मारकर फरार हो गए। गोली मुखिया की कनपटी में लगी। उन्‍हें सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या को पूर्व से चली आ रही रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस देर रात तक परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों व हमलावरों के बारे में जानकारी ले रही थी। भोजपुर एसपी सुशील कुमार एवं सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी के आदेश पर पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हत्याकांड के विरोध में हंगामर, सड़क जाम

इस बीच हत्‍याकांड के विरोध में जनाक्रोश उमड़ पड़ा है। मंगलवार की सुबह से लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वे गड़हनी में आरा-सासाराम मुख्य पथ को जाम कर हंगामा कर रहे हैं। उन्‍हें भाकपा-माले का भी समर्थन प्राप्‍त है।

बांका के एक और मुखिया की भी हत्या

उधर, बांका जिले के अमरपुर, फतेहपुर गांव के मुखिया रविन्द्र दास की भी हत्‍या कर दी गई। उनका शव मंगलवार की सुबह भागलपुर के सबौर के सरधो में फेंका मिला है। सरधो गांव में मखिया की बेटी और बहन की ससुराल है। मखिया सोमवार को बेटी की ससुराल गए थे।

]]>
सीपेट इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में बीटेक छात्र की मौत, हंगामा http://www.shauryatimes.com/news/18992 Mon, 19 Nov 2018 10:14:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18992 राजधानी के सरोजिनी स्थित नगर सीपेट इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में एक बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र बाथरूम में नहाते समय गिर गया था। वहीं, सहयोगी छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी समय पर उसे हॉस्पिटल नहीं पहुंचाया गया। जिसके चलते छात्र की मौत हो गई। उधर, कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को लेकर छात्रों ने सीपेट कॉलेज का घेराव कर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। 

जुलाई में हुआ था दाखिला 

बताया जा रहा है कि छात्र कृष्ण मुरारी यादव उम्र 19 पुत्र हरिकृष्ण यादव बलिया का रहने वाला था। जुलाई में ही राजधानी के सरोजिनी नगर स्थित सीपेट इंजीनियरिंग कॉलेज में दााख्लिा मिला था। मृतक कृष्ण बीटेक( एम टी) प्रथम वर्ष का छात्र था और कॉलेज के सीएमडी छात्रावास के 304 रूम में दो छात्राें के साथ रह रहा था। छात्र ने बताया कि  सुबह करीब 9 बजे  कृष्ण मुरारी नहाने बाथरूम में गया, लेकिन बाहर नहीं आया। अंदर जाकर देखा तो बेहोश जमीन में पड़ा था। दौड़कर कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी, लेकिन घंटों बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद एक टीचर के सहयोग से उनकी कार में लोग बंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

वहीं,  कॉजेल के डीएन डॉ एकेएम द्विवेदी का कहना है कि छात्र बुखार के चलते पिछले 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक अपसेंट चल रहा था। उधर, डॉरेक्टर एसके जैन काॅलेज ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।   

]]>