हम सभी का सौभाग्य है कि आजाद भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं : PM मोदी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 12 Mar 2021 07:04:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 हम सभी का सौभाग्य है कि आजाद भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं : PM मोदी http://www.shauryatimes.com/news/105169 Fri, 12 Mar 2021 07:04:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105169 प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पांच स्तम्भ आजादी की लड़ाई के साथ साथ आजाद भारत के सपनों और कर्तव्यों को देश के सामने रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। इन पांच स्तंभों में स्वतंत्रता संग्राम, 75 साल पर विचार, 75 साल पर उपलब्धियां, 75 पर एक्शन और 75 पर संकल्प शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं इस पुण्य अवसर पर बापू के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। मैं देश के स्वाधीनता संग्राम में अपने आपको आहूत करने वाले, देश को नेतृत्व देने वाली सभी महान विभूतियों के चरणों में नमन करता हूं और  उनका कोटि-कोटि वंदन करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज आजादी के अमृत महोत्सव का प्रारंभ हो रहा है। अमृत महोत्सव 15 अगस्त, 2022 से 75 सप्ताह पूर्व आज प्रारंभ हुआ है और 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम आजाद भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं। आज दांडी यात्रा यात्रा की वर्षगांठ पर हम बापू की इस कर्म स्थली पर इतिहास बनते भी देख रहे हैं और इतिहास का हिस्सा भी बन रहे हैं।

]]>