हरियाणा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 16 Jul 2021 09:09:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भड़काऊ भाषण देने वाले रामभगत गोपाल की जमानत याचिका खारिज http://www.shauryatimes.com/news/111257 Fri, 16 Jul 2021 09:09:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=111257
भड़काऊ भाषण देने वाले रामभगत गोपाल की जमानत याचिका खारिज

गुरुग्राम: हरियाणा की एक महापंचायत में भड़काऊ और सांप्रदायिक भाषण देने के आरोपी रामभगत गोपाल की जमानत याचिका गुरुग्राम की एक अदालत ने खारिज कर दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद सगीर ने कड़े शब्दों में कहा कि जो लोग इस तरह के सांप्रदायिक रूप से आरोपित भाषण देते हैं और असमंजस की स्थिति पैदा करते हैं, वह देश के लिए कोविड महामारी से अधिक हानिकारक हैं।

रामभगत गोपाल वही शख्स है जिसने दिल्ली में सीएए-एनआरसी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन (जनवरी 2020) के दौरान तमंचा लहराकर फायरिंग की थी। वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। हाथ में तमंचा लिए रामभगत गोपाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

कोर्ट ने आदेश में क्या कहा
गुरुग्राम कोर्ट ने रामभगत गोपाल की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुनाते हुए कहा, “धर्म या जाति के आधार पर अभद्र भाषा आजकल फैशन बन गई है और पुलिस भी ऐसी घटनाओं से निपटने में असहाय प्रतीत होती है। इस तरह के लोग जो नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, वास्तव में इस देश को महामारी से अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें, गोपाल को तब गिरफ्तार किया गया था। जब उसने कथित तौर पर एक विशेष धार्मिक समुदाय को निशाना बनाकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। आरोप है कि उसने विशेष धार्मिक समुदाय की लड़कियों का अपहरण करने और उस समुदाय के लोगों को भड़काने के लिए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया था।

]]>
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश में सामान्य से 3-6 डिग्री बढ़ा तापमान http://www.shauryatimes.com/news/104069 Tue, 02 Mar 2021 08:07:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104069 मार्च की शुरुआत में जहां लोग गर्मी बढ़ने का अनुमान लगा रहे थे, वहीं एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राजधानी दिल्ली में 1 मार्च से अचानक से चली ठंडी हवाओं ने फिर से ठंडी का एहसास करा दिया है। फरवरी के अंत तक जहां पारा लगातार बढ़ रहा था वहीं अचानक से ठंडी हवाओं ने बढ़ती गर्मी से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत प्रदान की है। मौसम ने विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बता दिया था कि राजधानी में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी किया जा रहा है, जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा।

मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक,  राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया है।

बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना लगातार जताई जा रही है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ अभी हिमाचल और उत्तराखंड के करीब है।  यही कारण है कि दोनों राज्यों में इस हफ्ते मौसम बदल सकता है और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में हफ्ते भर रहने वाले मौसम का अनुमान पहले ही जता दिया है। इसके मुताबिक, दिल्ली 7 मार्च तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 34 तक जा सकता है। आज भी दिल्ली में तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली ही नहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है

पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, यूपी के लोगों को अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी की तपिश परेशान कर सकती है। यहां पर मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

]]>
दिल्ली, हरियाणा, बिहार सहित इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में आज भी बरस सकते हैं मेघा http://www.shauryatimes.com/news/101342 Sat, 06 Feb 2021 06:46:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=101342 उत्तर भारत में अचानक से मौसम में बदलाव आ गया है। विक्षोम की चलते मौसम में यह बदलाव आ रह हैं। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक अधिकांश जगह पर बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतर पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर में ढ़क गए हैं। मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हुई बारिश के चलते कई मैदानी इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में अचानक बारिश 

यूपी में भी अचानक से मौसम ने करवट ली है। दरअसल, यहां पर कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि ठंड की वापसी हो रही है। फरवरी का महीना शुरु हो चुका है, लेकिन बारिश ने ठड में इजाफा करते हुए यह संकेत दे दिया है कि अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां पर स्थित बनारस में रात करीब साढ़े दस बजे बारिश हुई जिसके चलते देर रात बनारस में ठंड बढ़ गई। देश के पश्चिमी छोर पर जोर पकड़ा पश्चिमी विक्षोभ के अब बनारस में प्रवेश कर जाने से ही यह बारिश हुई। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

बिहार का मौसम का ताजा हाल

बिहार में भी अचानक से मौसम बदल गया हैष ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 6-10 फरवरी तक यानी चार दिनों में सुबह व शाम में हल्का का कोहरा रहेग वहीं सुबह व शाम ठंड का असर भी दिखने को मिलेगा। रिपोर्ट की मानें तो अगले एक-दो दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से हल्की वर्षा या बुंदाबांंदी हो सकती है।

 

]]>
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में दिया बारिश का अलर्ट http://www.shauryatimes.com/news/101009 Thu, 04 Feb 2021 06:56:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=101009 बदलते मौसम के मिजाज ने सभी को परेशान किया हुआ है। पूरे उत्तर भारत में पिछले दिनों से लगातार कोहरा दर्ज किया जा रहा है, जिसके बाद मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। ताजा मौसम अपड्टेस के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं । माना जा रहा है इस बारिश के बाद एक बार फिर से पारा गिर सकता है। बताते चले कि पिछले दिनों बढ़ रहे तापमान से माना जा रहा था कि अब सर्दी जल्दी खत्म हो जाएगी। वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। सैलानी लगातार बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

ताजा मौसम जानकारी के मुताबिक, हल्की गरजना के साथ दिल्ली, नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, मोदीनगर समेत मेरठ, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, खतोली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गन्नौर, नूंह, सोहाना क्षेत्र में बारिश होती रहेगी।

जानें किस वजह से बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बन गई है। इस कारण न सिर्फ बारिश होगी बल्कि अगले 24 घंटे में शीतलहर से भी राहत मिलने की संभावना है।

बारिश का अलर्ट पलवल, सोनीपत, पानीपत, हिसार, फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम, बुलंदशहर, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा, कैथल में भी जारी किया गया है। मौसम विभाग मुताबिक, अगले 2 घंटों में करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भरतपुर, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस में बारिश की आशंका है।

 5 फरवरी तक उत्तर भारत में बारिश की आशंका

रिपोर्ट की मानें तो  एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गुरुवार को मौसम करवट ले चुका है। आज दिल्ली के इलाकों में एक तरफ बारिश हो रही वहीं कई इलाको में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश  और ओले भी गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज से 5 फरवरी तक उत्तर भारत में बारिश की हो सकती है।

झारखंड मौसम की ताजा जानकारी

वहीं झारखंड के धनबाद पर माैसम प्रसन्न है। यहां पर कोहरे और ठंड में कमी होने के कारण सुबह-सुबह ही माैसम साफ है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से बढ़कर नाै डिग्री हो गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में 12 डिग्री तक तापमान  बढ़ सकता है।

 

]]>
रबड़ कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी: हरियाणा http://www.shauryatimes.com/news/49498 Sun, 21 Jul 2019 13:01:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49498 हरियाणा के फरीदाबाद में रबड़ कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के मोबाइल पर कुछ दिन पहले ही एक वॉयस मैसेज आया था, जिसमें कहा गया था कि एक करोड़ रुपये दो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. पीड़ित ने पहले जब इस मैसेज को अपने फोन पर सुना तो उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और किसी की शरारत समझ कर भूल गया, लेकिन जब उसे फिर से उसी तरह का मैसेज मिला और मैसेज में व्यापारी को रंगदारी ना देने पर जान से मार देने की धमकी मिली तो वह घबरा गया.

]]>
गुरुग्राम में एक दिल दहलाने वाला मामला: हरियाणा http://www.shauryatimes.com/news/46339 Sun, 23 Jun 2019 07:12:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=46339 हरियाणा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक लड़के ने घर में घुसकर गोली मारी है. आरोपी लड़के की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक लड़की के कंधे में गोली लगी है. गोली लगने के बाद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है.

]]>