होगा फायदा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Mar 2021 07:18:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अगर आपको होली के रंगों से एलर्जी है तो आजमाएं ये सात खास टिप्‍स, होगा फायदा http://www.shauryatimes.com/news/106258 Sat, 20 Mar 2021 07:18:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106258  रंगों से है एलर्जी तो अपनाएं ये 7 उपाय, मिलेगी राहत
होली के रंग में रंगना सभी को पसंद है लेकिन रंगों में केमिकल मिक्‍स होने से एलर्जी का डर रहता है। सालभर में एक दिन आने वाले इस त्‍योहार पर भी त्‍वचा संबंधी समस्‍या के कारण हम रंग नहीं लगा सकते हैं। लेकिन डरना समस्‍या का समाधान नहीं है। इस बार आप जमकर होली खेलें क्‍योंकि ये 7 आसान उपाय आपको एलर्जी से बचाने में करेंगे मदद। तो आइए जानते हैं –

1. होली खेलने जाने से पहले त्‍वचा पर अच्‍छे से तेल या घी की मसाज से मसाज कर लें। ताकि आपकी त्‍वचा पर दुष्‍प्रभाव न पड़े।
2. होली के दौरान साथियों द्वारा हर्बल कलर में पक्‍का रंग मिक्‍स कर दिया जाता है। आखिर में उसे निकालने में काफी मशक्‍कत करना पड़ती है।
रंग छुड़ाने के लिए बेसन और दही मिक्‍स करके लगाएं। साथ ही बेसन में तेल मिलाकर भी रगड़ सकते हैं। इससे आपका रंग आसानी से निकल जाएगा।
3.ऐलोवेरा औषधि के रूप में सबसे अधिक लोकप्रिय है। ऐलोवेरा जेल को आप सीधे फेस पर लगा सकते हैं या इसकी ice cube भी बनाकर लगा सकते हैं। लगाने के 10 मिनट बाद चेहरा धो लीजिए।
4.नीम का उपयोग भी कई तरह से किया जाता है। इसका फेसपैक आपकी त्‍वचा पर रंगों से होने वाली एलर्जी से आपको बचाएगा।
5. चेहरे पर अधिक कलर होने पर कच्‍चा दूध, चंदन पावडर, बेसन और थोड़ी सी हल्‍दी मिलाकर पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिए।
6. होली खेलने के बाद कैलामाइन लोशन का उपयोग भी कर सकते हैं। यह रंग छुड़ाने में काफी मददगार रहेगा।
7.अगर आपको एलर्जी बहुत अधिक है ऐसे में कपड़े धोने के साबुन से कलर छुड़ाने का प्रयास नहीं करें। इससे आपको त्‍वचा संबंधी अधिक परेशानी हो सकती है। इसकी जगह आप आटा और जैतून का तेल मिक्‍स करके भी काम कर सकते हैं।
]]>
जॉब शुरू करने वाली महिलाएं इन तीन बातों को न करें नजरअंदाज, होगा फायदा http://www.shauryatimes.com/news/36133 Sun, 17 Mar 2019 07:49:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36133 ऐसा माना जाता है कि परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के चक्कर में महिलाओं से वित्तीय प्रबंधन की अनदेखी हो जाती है। अगर आपने भी अभी जॉब शुरू किया है और भविष्य को बेहतर बनाने के लिहाज से वित्तीय प्रबंधन करना चाहती हैं तो कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना होगा।

इमरजेंसी फंड है जरूरी: अगर आपने हाल फिलहाल में ही जॉब शुरू किया है तो बचत के लिहाज से इमरजेंसी फंड बना लें। आप अपनी कमाई के पैसे किसी Mutual Fund में लगा सकती हैं। इसके लिए SIP शुरू की जा सकती है। यह आपको इमरजेंसी में मदद करेगा।

रिटायरमेंट प्लानिंग: आपको कमाई वाले दिन से ही रिटायरमेंट के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। इससे वास्तव में आप बहुत कम निवेश से बहुत बड़ी रकम जुटा सकेंगी। आप Mutual Fund में सिप के जरिये हर महीने निवेश करें। Mutual Fund निवेश में जोखिम होता है। लेकिन अगर आप लंबी अवधि के हिसाब से निवेश करती हैं तो आपके लिए यह जोखिम कम हो जाता है। 25 साल की उम्र में अगर आप किसी इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश करती हैं तो अगले कुछ साल में आप अच्छा खासा पैसा जुटा सकती हैं।

जीवन बीमा है जरूरी: अगर आप शुरुआती उम्र से ही बीमा करवाती हैं तो आपका बीमा प्रीमियम भी कम लगेगा। जीवन बीमा आपके आश्रित को आपके नहीं रहने की स्थिति में मदद करता है। आम तौर पर आपको अपनी सालाना आमदनी का 10 गुना जीवन बीमा कवर लेना चाहिए।

]]>