2 days shok in delhi due madan lal khuran death – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Oct 2018 06:25:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 खुराना के निधन पर दिल्ली में दो दिन के शोक की घोषणा, पीएम मोदी सहित बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि http://www.shauryatimes.com/news/16177 Sun, 28 Oct 2018 06:25:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16177 नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता मदनलाल खुराना का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। दिल्ली सरकार ने खुराना के निधन पर दो दिन की शोक की घोषणा की है। देर रात उनके निधन के समाचार से प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का उनके घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी रविवार सुबह उनके घर गए। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को दोपहर 12:00 बजे से दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं। इसके बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुराना को अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि खुराना जी लगातार बिना थके दिल्ली के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। वे राजधानीवासियों को बेहतर ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराना चाहते थे। वह हमेशा दिल्ली में भाजपा को मजबूत किए जाने के लिए जाने जाएंगे। बंटवारे के बाद भारत आए लोगों के लिए उन्होंने अप्रत्याशित कार्य किया।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्हें दिल्ली के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों के लिए सदैव याद किया जाएगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि खुरानाजी सबसे प्रिय मुख्यमंत्री रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनके निधन पर शोक जताते हुए दो दिनों की शोक की घोषणा की है।

]]>