22 trains late – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 22 Jan 2020 06:32:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने थामी रफ्तार, 22 ट्रेनें हुईं लेट http://www.shauryatimes.com/news/75244 Wed, 22 Jan 2020 06:32:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75244 नई दिल्ली : पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के लगभग सभी इलाके में धुंध की चादर छा गई। कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह का तापमान दिल्ली में आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारापुला और सरिता विहार फ्लाईओवर पूरी तरह धुंध में लिपटा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से कम पहुंच गई। कम दृश्यता के चलते 22 ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में भी कोहरा बरकरार रहेगा। मंगलवार को मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख ने बताया था कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले 24 घंटों की तुलना में चार डिग्री तक अधिक था।

]]>