2812 नई मौतें दर्ज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 26 Apr 2021 05:30:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बीते 24 घंटों में 3.5 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमित, 2812 नई मौतें दर्ज http://www.shauryatimes.com/news/109778 Mon, 26 Apr 2021 05:30:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109778 भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में 3,52,991 लोगों के मामले दर्ज किए गए वहीं अब तक 2812 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,73,13,163 हो गया है और अब तक हुए मौतों का आंकड़ा 1,95,123 है। 2019 के अंत में चीन से निकले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया अब तक महामारी से जूझ रही है लेकिन अभी भारत में कोहराम मचा है। हालांकि दुनिया के अन्य देशों से मदद मिलनी शुरू हो गई है।  

इस साल 16 जनवरी से शुरू कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में रविवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,93,21,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,02,367 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।

भारत में कोविड-19 का आंकड़ा पिछले साल के 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गया और 23 अगस्त को 23 लाख। इसके बाद तो संक्रमण में ऐसी तेजी आई कि 5 सितंबर को ही यह 40 लाख से अधिक हो गया और 16 सितंबर को संक्रमण का ग्राफ 50 लाख के पार चला गया। 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को संक्रमितों की संख्या 70 लाख से अधिक हो गई। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर आते-आते भारत में कोरोना वायरस ने 1 करोड़ से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया। इसके बाद वर्ष 2021 के शुरुआत में उम्मीद बंधी थी कि महामारी खत्म हो जाएगी वहीं दूसरी लहर ने कहर बरपा दिया। अप्रैल आने तक मामलों का आंकड़ा 1.50 से अधिक हो गया।

]]>