31 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 10 Apr 2021 07:57:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कोविड होता जा रहा बेकाबू 24 घंटे में 1,31,968 आए नये मामले, 780 की जान गई, जाने अन्य राज्यों में क्या गई पाबंदी http://www.shauryatimes.com/news/108073 Sat, 10 Apr 2021 07:57:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=108073 देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इनमें से महाराष्ट्र में लगातार पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण में बहुत तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश के कई राज्यों ने संक्रमण की बेकाबू होती रफ्तार को थामने के लिए कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। कई राज्यों ने लॉकडाउन तो कई ने नाइट कर्फ्यू लगाए हैं। कई राज्‍यों ने स्‍कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

दिल्‍ली में स्‍कूल कॉलेज बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्‍टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यही नहीं एम्‍स में भी कई डॉक्‍टरों को कोरोना संक्रमण हो गया है। बताया जाता है कि कई डॉक्‍टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे।

यूपी के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू

उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसमें लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और बरेली शामिल हैं। नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन ने भी सभी शिक्षण संस्थान 17 अप्रैल तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

मध्‍य प्रदेश में लॉकडाउन

मध्‍य प्रदेश के सभी शहरों में तीन रात-दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। कर्नाटक के आठ जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। इनमें बेंगलुरु, मैसुरु, मेंगलुरु, कालाबुर्गी, बीदर, तुमकुरु, उडुपी और मनीपाल जिले शामिल हैं।

महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में पाबंदियां

महाराष्ट्र सरकार ने बीते सोमवार से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है। राजस्थान के जोधपुर में 6 से 19 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। चित्तौड़गढ़ जिले में धारा 144 लागू की गई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

24 घंटों में 1,31,968 नए मामले मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1,31,968 नए मामले मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 56,286, छत्तीसगढ़ में 10,652 और उत्तर प्रदेश में 8,474 संक्रमित शामिल हैं। इन तीन राज्यों के अलावा दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। कुल नए मामलों में से 83.29 फीसद इन्हीं 10 राज्यों से हैं। कुल संक्रमित 1.30 करोड़ से अधिक हो गए हैं।

73.24 फीसद मामले केवल पांच राज्यों से

सक्रिय मामलों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। दो महीने से कम समय में ही एक्टिव केस 1.35 लाख से बढ़कर 10 लाख के करीब पहुंच गए हैं। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 9,79,608 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 7.50 फीसद है। पिछले एक दिन में 69,289 एक्टिव केस बढ़े हैं। इनमें से 73.24 फीसद मामले केवल पांच राज्यों-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में हैं। इनमें से भी सिर्फ महाराष्ट्र में ही 53.84 फीसद सक्रिय मामले हैं।

संक्रमण से 780 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में देश में महामारी से कोरोना की बेकाबू रफ्तार, एक दिन में 1,31,968 नए केस, 780 की मौत, दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों ने लागू की कड़ी पाबंदियांऔर लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 376, छत्तीसगढ़ में 94, पंजाब में 56, उत्तर प्रदेश में 39, कर्नाटक में 36, गुजरात में 35, मध्य प्रदेश में 27 और दिल्ली में 24 मौतें शामिल हैं। इनको मिलाकर मृतकों का आंकड़ा 1,67,642 पर पहुंच गया है।

रिकवरी रेट 91.22 फीसद

इसके अलावा एक दिन में 61,899 और मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या 1.19 करोड़ हो गई है। मरीजों के उबरने की दर 91.22 फीसद और मृत्युदर 1.28 फीसद है।

गुरुवार को 13.64 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गुरुवार को 1,36,4205 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 25.40 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

12 राज्यों में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं

देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना महामारी के चलते किसी की मौत नहीं हुई है। इनमें राजस्थान, ओडिशा, पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन और दीव, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

 

]]>
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में पड़ा पूरा देश, हर दिन पुराने रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटों में आए 1,31,968 नये केस http://www.shauryatimes.com/news/107925 Fri, 09 Apr 2021 08:00:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107925 भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,31,968 नए मामले आए और 780 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा  1,30,60,542 हो गया और कुल मौतों की संख्या 1,67,642 हो गई है। यह आंकड़ा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किया गया है। इसके अनुसार, वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,79,608 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,13,292 है।  इससे पहले गुरुवार को नए मामलों के आंकड़ों ने रिकॉर्ड बनाया जब देश भर में एक दिन में 1,26,789 संक्रमण के नए मामले सामने आए थे। आज चौथा दिन है जब लगातार एक दिन में आने वाले नए मामलों का आंकड़ा 1 लाख के पार है। 

उल्लेखनीय है कि देश में महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए कई राज्यों में एहतियातन वीकेंड लॉकडाउन से लेकर नाइट कर्फ्यू तक के कदम उठाए जा चुके हैं। देश में सर्वाधिक स्रक्रमित राज्य महाराष्ट्र में भी हर रोज 50 हजार से अधिक कोरोना के मामले आ रहे हैं। बुधवार को यहां 56,286 नए मामले सामने आए थे।

देश में 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत अब तक कुल 9,43,34,262 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में वैक्सीन की शॉर्टेज की खबर है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इसे खारिज कर दिया है। 2 अप्रैल से सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की खुराक देने की अनुमति दे दी। 16 जनवरी से शुरू वैक्सीनेशन के पहले चरण में देश भर के हेल्थकेयर वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी।

बता दें कि पिछले 29 दिनों से कोरोना संक्रमितों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में गुरुवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,40,41,584 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,64,205 सैंपल केवल कल टेस्ट किए गए।

]]>
Coronavirus से चीन में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 636 पहुंचा, 31,000 संक्रमित http://www.shauryatimes.com/news/77356 Fri, 07 Feb 2020 08:13:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=77356 बीजिंग। कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस वायरस के सामने आने के बाद अब तक देश में 636 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे हैं। यह आंकड़ा चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी किया गया है। गुरुवार को तो चीन में कोरोना वायरस ने एक दिन में 73 लोगों की जान ले ली।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पूरे चीन में गुरुवार को हुई 73 मौतों के अलावा 3,143 नए मामलों की पुष्टि हुई। हालांकि, 1500 से ज्यादा संक्रमित लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई है। चीन ने गुरुवार को एक और 1500 बिस्तरों वाले अस्पताल को शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि हुबेई प्रांत में जरूरी इंतजाम ना होने की वजह से वहां मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। हुबेई की राजधानी वुहान से ही चीन समेत दुनिया के 31 देशों में यह वायरस फैल चुका है। वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा विदेशी एयरलाइंस ने चीन के लिए अपनी उड़ानें बंद या सीमित कर दी हैं। कई देशों ने चीन से लगती अपनी सीमाएं भी सील कर दी हैं।

जेनेवा में जमा होंगे विशेषज्ञ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वायरस की रोकथाम के लिए जेनेवा में 11 और 12 फरवरी को सैकड़ों विशेषज्ञ जमा होंगे। इस दो दिनी सम्मेलन के दौरान दवाओं और वैक्सीन के विकास में तेजी लाने पर चर्चा होगी। डब्ल्यूएचओ की अगुआई में कई देशों के विशेषज्ञों का एक दल चीन का भी दौरा करेगा।

क्रूज पर बढ़ी पीड़ितों की संख्या

डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इस क्रूज को जापान तट के पास रोका गया है। पिछले दो हफ्ते से 3700 लोग इस क्रूज पर फंसे हैं। हांगकांग में भी एक क्रूज पर 3600 से ज्यादा लोगों को रोककर रखा गया है। ताइवान ने अपने तटों पर इंटरनेशनल क्रूज के रुकने पर रोक लगा दी है।

चीन में 19 विदेशी भी पीड़ित

चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में रह रहे 19 विदेशी नागरिक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मंत्रालय ने हालांकि पीड़ितों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले चीन में चार पाकिस्तानी और दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के संक्रमित होने की खबर आई थी।

हांगकांग में टॉयलेट पेपर के लिए मारामारी

चीन नियंत्रित हांगकांग में कोरोना वायरस के चलते टॉयलेट पेपर की किल्लत की झूठी खबर फैलने के बाद सुपर बाजार में भीड़ लग गई। वीडियो में लंबी कतारें और लोगों को ट्रॉली भरकर टॉयलेट पेपर ले जाते देखा गया। हांगकांग की सरकार ने टॉयलेट पेपर की किल्लत की खबर को अफवाह करार दिया है।

सिंगापुर की बैठक में भाग लेने वाले हुए संक्रमित

सिंगापुर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की मध्य जनवरी में बैठक हुई थी। इसमें कंपनी के 100 से ज्यादा इंटरनेशनल स्टाफ ने हिस्सा लिया था। मलेशिया और दक्षिण कोरिया ने पुष्टि की है कि इस बैठक से लौटने के बाद तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। डब्ल्यूएचओ मामले की जांच कर रहा है।

]]>