5 playes of lucknow in up vovinam marshal art team – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 22 Dec 2018 05:33:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 UP स्कूली वोवीनाम मार्शल आर्ट टीम में लखनऊ के पांच खिलाड़ी http://www.shauryatimes.com/news/23751 Sat, 22 Dec 2018 05:33:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23751 लखनऊ। लखनऊ के पांच खिलाड़ियों ने इंदौर (मध्यप्रदेश) में 25 से 31 दिसम्बर तक होने वाली 64वी राष्ट्रीय स्कूली वोवीनाम मार्शल आर्ट (अंडर 19 छात्र एवं छात्रा) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी स्कूली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इण्डिया के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता के बारे में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन गर्ग ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में यूपी की 18 सदस्यीय टीम भाग लेगी। भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संस्थान फैजाबाद के प्राचार्य के अनुसार चैंपियनशिप में 10 छात्र व 8 छात्रायें यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टीम में लखनऊ से खुशुबू (48 किग्रा), यष्टि वर्मा (60 किग्रा), अक्षत वाजपेयी (45 किग्रा), अखिल कार्तिकेय (50 किग्रा) व ज्ञानेश दुबे (70 किग्रा) को चौक स्टेडियम में नगर उपाध्यक्ष भाजपा अनुराग मिश्र व चौक स्टेडियम इंचार्ज अश्वनी पाण्डेय ने द्वारा स्पोर्टस किट प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

यूपी टीम में चयनित खिलाड़ियों में ऋषि मदेशिया (35 किग्रा), साहिल कमाल( 40 किग्रा), सत्यम पाल (55 किग्रा), विनय विश्वकर्मा (60 किग्रा), प्रभाकर मौर्या (65 किग्रा), अतुल गुप्ता (75 किग्रा), अरूण प्रताप चौहान (़75 किग्रा), सपना यादव (36 किग्रा), प्रियंका यादव (40 किग्रा), शम्मो (44 किग्रा), चॉदनी सिंह (52 किग्रा), शुभि वर्मा (56 किग्रा), लक्ष्मी ( 65 किग्रा) चयनित किये गये है। टीम कोच शर्मिष्ठा मिश्रा व आलोक कुमार बनाए गए है।

]]>