8 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 09 Apr 2021 11:53:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 8,000 रुपये से कम रेट में लॉन्च हुए Nokia C10 और Nokia C20, जाने कीमत http://www.shauryatimes.com/news/107971 Fri, 09 Apr 2021 11:53:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107971 HMD Global ने वर्चुअट इवेंट के माध्यम से ग्लोबल मार्केट में एक साथ कई नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इनमें Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 शामिल हैं। Nokia C सीरीज की बात करें तो इसे एंट्री लेवल सेगमेंट के तौर पर डिजाइन किया गया है। यानि इस सीरीज के तहत आने वाले स्मार्टफोन कम कीमत में उपलब्ध होंगे। इस सीरीज में कंपनी ने Nokia C10 और Nokia C20 को पेश किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन एंड्राइड 11 गो एडिशन पर आधारित हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से…

Nokia C10, Nokia C20: कीमत व उपलब्धता

Nokia C10 और Nokia C20 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। Nokia C10 की कीमत पर नजर डालें तो इसके बेस वेरिएंट में 1GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है और इसकी कीमत EUR 79 यानि करीब 7,000 रुपये है। वहीं यह स्मार्टफोन 1GB + 32GB स्टोरेज और 2GB + 16GB स्टोरेज मॉडल में भी उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। Nokia C10 को ग्रे और लाइट पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह जून से चुनिंदा मार्केट में सेल के ​लिए उपलब्ध होगा।

वहीं Nokia C20 के 1GB + 16GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 89 यानि करीब 7,990 रुपये है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 2GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। इसे भी जून में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स इसे डार्क ब्लू और सैंड कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। बता दें कि ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गए हैं।

Nokia C10: स्पेसिफिकेशन्स

Nokia C10 एंड्राइड 11 गो एडिशन पर आधारित है और इसे quad-core Unisoc SC7331e प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो कि 2D  ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5MP को सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गई है।

Nokia C20: स्पेसिफिकेशन्स

Nokia C20 में 720×1,600 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन octa-core Unisoc SC9863a प्रोसेसर से लैस है और इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000mAh बैटरी दी गई है। फोन में 5MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

]]>
यूपी में कोरोना के 5,064 सक्रिय मामले, अब तक 8,610 मरीज इलाज से हुये ठीक : अमित मोहन http://www.shauryatimes.com/news/79542 Mon, 15 Jun 2020 12:20:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=79542 लखनऊ : प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 75 जनपदों में 5,064 हो गई है। वहीं अब तक 8,610 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में इस वायरस से कुल 417 मौतें हुई हैं। प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि रविवार को 13,328 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में 4,66,081 सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट किए गए हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना से रिकवरी की दर अब बढ़कर 61.10 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को 1,335 पूल के जरिए कुल विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,237 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। इनमें 201 पूल पॉजिटिव आये। वहीं 98 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई। इनमें 20 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आये।

राज्य में इस समय 5,081 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं 7,436 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में उन लोगों को रखा गया है जो कि कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में रहे हैं। हॉटस्पॉट में होने के कारण उनमें लक्षण नजर आये या जिनमें संक्रमण की सम्भावना होती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड करने वालों के जो अलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें सम्बन्धित जनपदों को भेजा जा रहा है। वहीं कन्ट्रोल रूम के जरिए जो लोग संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये हैं, उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दे रहे हैं। अभी तक 81,339 लोगों को फोन किया जा चुका है। इन्हें उचित सलाह दी गई।

]]>