887541 individual and 61769 public toilets built in UP – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 13 Dec 2020 20:48:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 स्वच्छता अभियान : यूपी में बने 887541 व्यक्तिगत व 61769 सार्वजनिक शौचालय http://www.shauryatimes.com/news/94149 Sun, 13 Dec 2020 20:48:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=94149 मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत प्रदेश के नगर निकायों में स्वच्छता अभियान चलाकर खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। इस दौरान 887541 व्यक्ति और 61769 सार्वजनिक शौचालय बनाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगर विकास विभाग ने जो बीड़ा उठाया था, उसे समय के पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया। नगर निकायों में जिन घरों में स्वच्छ शौचालय नहीं था ऐसे सभी घरों में स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराते हुए नगरवासियों को खुले में शौच से मुक्त कराया गया। निकायों में कुल 887541 व्यक्तिगत शौचालय एवं 61769 सीट के सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय निर्मित कराए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने के निर्देश को देखते हुए प्रत्येक निकाय में महिलाओं के लिए पृथक से 3260 सीट के पिंक शौचालय बनाए गए हैं।

प्रदेश के 652 नगर निकायों को ओडीएफ घोषित किया गया था। सभी निकायों को भारत सरकार के क्वालिटी कन्ट्रोल आॅफ इण्डिया द्वारा गहन परीक्षण करते हुए ओडीएफ प्रमाणित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 652 निकायों में से 392 निकाय ओडीएफ प्लस के रूप में प्रमाणित हो चुके हैं और 17 निकाय ओडीएफ डबल प्लस के रूप में घोषित हो चुके हैं। नगर निकायों में साफ-सफाई, कूड़ा आदि के उठान हेतु विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेश के नगर निकायों में 12007 वार्डों में से 11872 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है, इससे नगरों की गलियों, मुहल्ले स्वच्छ नजर आ रहे हैं।

प्रदेश के नगर निकायों की स्वच्छता पर प्रदेश सरकार विशेष बल दे रही है। स्वच्छता के प्रोत्साहन हेतु नगर विकास विभाग द्वारा अन्तरवार्ड प्रतिस्पर्धा का आयोजन कराया गया। 2018 में स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य के 03 निकाय नगर निगम गाजियाबाद, आगरा एवं नगर पालिका परिषद समथर झांसी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुऔ स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में राज्य के 14 नगर निकायों को पुरस्कृत किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु सेनेट्री, लैण्डफिल साइट के विकास हेतु नगर विकास विभाग को ‘सेवारत’ विभाग की श्रेणी में रखते हुए ग्राम समाज की भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबन्धन हेतु प्रदेश के निकायों को विगत वर्षों में 907.7509 करोड़ रुपए की धनराशि भी दी गई है। ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अंतर्गत ट्विन बिन की स्थापना, ठोस अपशिष्ट का संग्रहण एवं परिवहन, मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेन्टर का निर्माण एवं प्रोसेसिंग की सुविधा विकसित करते हुए नगरों को स्वच्छ बनाया जा रहा है।

]]>