Aamir Khan honored 14 districts for sanitation and plastic waste management – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 12 Jan 2020 18:28:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 आमिर खान ने स्वच्छता व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए 14 जिलों को किया सम्मानित http://www.shauryatimes.com/news/73802 Sun, 12 Jan 2020 18:28:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=73802 नई दिल्ली : फिल्म अभिनेता और पानी फाउंडेशन के संस्थापक आमिर खान ने रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में देशभर में स्वच्छता के प्रमुख मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों को ‘स्वछता दर्पण पुरस्कार-2019’ प्रदान किया। वहीं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के उन्नत समाधान विकसित करने के लिए चार जिलों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा स्वच्छता दर्पण का अवार्ड पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश), पश्चिम कामेंग (अरुणाचल प्रदेश), बेमतारा (छत्तीसगढ़), दीव (दमन और दीव), पानीपत (हरियाणा), वडोदरा (गुजरात), कोल्हापुर (महाराष्ट्र), मोगा (पंजाब), पूर्वी सिक्किम (सिक्किम) और पेडप्पाली (तेलंगाना) को प्रदान किया गया।

इसके अलावा डिब्रूगढ़ (असम), सिरमौर (हिमाचल प्रदेश), इंदौर (मध्य प्रदेश) और पुरी (ओडिशा) सहित चार जिलों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए नवाचारों और पहलों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिनेता आमिर खान ने चयनित राज्यों के कलेक्टरों, डीडीसी, सीडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। खान ने अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना की और जल संरक्षण की दिशा में उनके संगठन पानी फाउंडेशन द्वारा किये गये कार्यों से भी अवगत कराया।

]]>