Activists go door to door – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 05 Jan 2020 17:22:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएं मोदी सरकार की उपलब्धियां : नड्डा http://www.shauryatimes.com/news/72703 Sun, 05 Jan 2020 17:22:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72703
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा विजय हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दें और दिल्ली को ‘ग्रहण’ मुक्त बनाने का काम करें। नड्डा ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बाहरी जमावड़े को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सिर्फ भाजपा ही ऐसा दल है, जिसके पास बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता हैं। इन कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम दिल्ली में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जिस पार्टी के पास कार्यकर्ता हों, उस दल का यशस्वी होना तय है। उसे कोई रोक नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि देश में लगभग 2300 राजनैतिक दल हैं। लगभग 500 दलों को चुनाव आय़ोग की मान्यता प्राप्त है और इसमें से 56 क्षेत्रीय और सात राष्ट्रीय दल हैं। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो वंशवाद से अलग, विचारवाद पर खड़ी औऱ बढ़ी है, बाकी वामपंथ को छोड़कर कोई दल वंशवाद से नहीं बचा है। नड्डा ने कहा कि राजनीति में चाहे कोई स्थिति परिस्थिति या किसी अन्य कारण से भाजपा में आया हो परन्तु एक बात साफ है कि वह सही स्थान और सही दल में आया है। भाजपा के कार्यकर्ता को इस बात के लिए ईश्वर का धन्यवाद देना चाहिए कि वह राजनीति में समाज की सेवा के लिए आया है तो सही उपकरण के रूप में भाजपा को चुना है। भाजपा के पास नीति, नियत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात नेतृत्व है। भाजपा के पास अतंरराष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की नीति है।

]]>