admitted to Medanta – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Jun 2020 18:19:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती http://www.shauryatimes.com/news/79469 Sat, 13 Jun 2020 18:19:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=79469 लखनऊ : मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार आ रहा था। जांच में यूटीआइ इंफेक्शन की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया है। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, राज्यपाल लाल जी टंडन को बुखार आ रहा था। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने कोविड टेस्ट कराया। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही ब्लड टेस्ट समेत अन्य जांचें कराई गई हैं। इस दौरान यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआइ) की पुष्टि हुई है। इसी की वजह से बुखार की समस्या बनी हुई है। एंटीबायोटिक चलाई गई हैं। मॉनिटरिंग के लिए उन्हें आइसीयू में रखा गया है। हालत में सुधार आ रहा है। उन्हें रविवार शाम तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

]]>