advani-and-joshi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 26 Mar 2019 11:42:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से आडवाणी और जोशी गायब http://www.shauryatimes.com/news/36868 Tue, 26 Mar 2019 11:42:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36868 लखनऊ : भाजपा ने उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार की देर रात्रि जारी कर दी, लेकिन इस सूची में दो वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नाम नहीं हैं।सूची पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए जारी की गई है। भाजपा के संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई बड़े नामों को रखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हैं। जबकि लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम सूची से गायब हैं। पार्टी नेता इसके पीछे दोनों नेताओं की उम्र का हवाला दे रहे हैं। दोनों नेता लोकसभा चुनाव के इस महासमर में उम्मीदवार भी नहीं हैं।

गांधीनगर की बहुचर्चित ससंदीय सीट से आडवाणी की जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उम्मीदवार हैं, जबकि कानपुर को लेकर अभी पार्टी ने फैसला नहीं किया है। प्रदेश स्तर पर पहले व दूसरे चरण में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारक के रूप में कुछ नए नाम भी शामिल किए गए हैं। भोजपुरी गायक और भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम इस सूची में शामिल है। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में खास पकड़ रखने वाले प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा का नाम भी शामिल किया गया है।

]]>