ajay chotala – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 05 Nov 2018 18:11:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 हक की चाह :नई पार्टी बना सकते हैं अजय चौटाला http://www.shauryatimes.com/news/17364 Mon, 05 Nov 2018 18:09:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17364 नई दिल्ली : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अजय चौटाला ने यहां कहा कि वह नई पार्टी बना सकते है। इसका फैसला वह 17 नवम्बर को पार्टी के समर्थकों के साथ जींद में करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपना हक लेकर रहेंगे। सोमवार को तिहाड जेल से वो सीधे 18 जनपथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अजय चौटाला 14 दिन के फरलो पर बाहर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वो पूरे हरियाणा का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के मन टटोलेंगे और उसके बाद ही कोई निर्णय लेंगे। यहां पूरे हरियाणा से आए कार्यकर्ताओं ने अजय चौटाला के समर्थन में नारे लगाए।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और चौटाला परिवार में चल रहे विवाद के बीच कुछ दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने अपने दोनों पोतों सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निकाल दिया था।ओमप्रकाश चौटाला का आरोप है कि सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। इस कारण उनको पार्टी से बाहर किया गया। ओमप्रकाश चौटाला की तरफ से जारी पत्र में लिखा है कि दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह दोनों ने 07 अक्टूबर को चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस के कार्यक्रम के दौरान गोहाना में अनुशासनहीनता दिखाई, जिस कारण उनको पार्टी से बाहर किया गया।

]]>