akhilesh yadav on up government – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 10 Oct 2019 11:42:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अखिलेश ने दी नसीहत, सरकारें बदलती रहती हैं, प्रशासन को निष्पक्ष होना चाहिए http://www.shauryatimes.com/news/60018 Thu, 10 Oct 2019 11:42:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=60018 पुष्पेन्द्र के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख ने साधा निशाना

झांसी : जिले में बीते दिनों पुष्पेन्द्र यादव एनकाउंटर मामले में परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर गुरुवार को एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में रामराज पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए इसे नाथूराम राज्य कह डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया, पुलिस से सीधा कहते हैं कि ठोक दो भला वहां जनता सुखी कैसे रह सकती है। सभी पीड़ितों का आह्वान करते हुए सरकार का एनकाउंटर करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से पुष्पेंद्र काउंटर मामले में सीधे मुखातिब थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाजवादी सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुष्पेंद्र के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। क्या प्रदेश सरकार को उसके नेत्रहीन पिता, नवविवाहिता पत्नि, मां व राष्ट्रभक्त भाई की पीड़ा दिखाई नहीं देती। पुष्पेन्द्र का भाई जो इतना राष्ट्रभक्त है कि अपने घर की दीवारों पर भी तिरंगा बनवाए है। उसको भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार का यह रवैया ठीक नहीं है। पुष्पेन्द्र का पूरा परिवार न्याय चाहता है। उन्होंने प्रदेश सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि प्रशासन का निष्पक्ष होना जरूरी है। जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा उतनी छवि सरकार की बनेगी। यहां पूरा का पूरा मामला उल्टा है। प्रदेश सरकार की पुलिस बेलगाम है। आखिर अपने मुखिया का जो कहा मान रही है। पूरा प्रदेश सच जान रहा है। पुलिस के कुछ लोग भी इसे जानते हैं। तेल मालिस से लेकर फेक एनकाउंटर मामलों तक सरकार दोषियों को बचाने में लगी है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता।

शाहजहांपुर के स्वामी जी वाले तेल मालिस मामले में पीड़िता को जेल भेज दिया गया। उन्नाव घटना में भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला, उन्नाव पीड़िता का परिवार तबाह हो गया। भला हो सुप्रीम कोर्ट का, जो मामला अपने हाथ में ले लिया। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। समाजवादी पार्टी के एक सांसद पर रामपुर में बकरी और किताब चोरी के केस दर्ज हो रहे। लगातार केस दर्ज करते हुए 80 मुकदमें लिखे गए। आखिर यह सब क्या है। मऊ जिले में गोलीकांड हुआ, सोनभद्र कांड में कई लोगों की जान गई, पुलिस के टॉर्चर से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें हमेशा नहीं रहती। हम पर भी टोंटी ले जाने के आरोप लगे थे। अब हम चिलम ले जाने के आरोप लगाएंगे। जो जनता को दुख देता है जनता उनका हिसाब करती है। यह सब करने से देश, समाज व जनता का बहुत नुकसान हो रहा है। सपा पीड़ितों के साथ खड़ी है।

पुष्पेन्द्र मामले में सरकार उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी ले। कहा जो कार्य हमने शुरु किए थे वे वहीं पड़े हैं। ओवर ब्रिज को भी स्टेच्यू बना दिया। सैन्य स्कूल में भी कोई कार्य नहीं हो रहा। आखिर ढाई साल में सरकार ने सिवाय जनता में दहशत भरने के और किया क्या है। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नई सरकार बनते ही झांसी से दिल्ली का सीधा रास्ता बनाने और मैट्रो चलाने का सपना दिखाया था। लगता है उससे पहले वे झांसी आए ही नहीं थे। आज तक क्या मैट्रो चल सकी है। झांसी की जनता तो महज खिलौनों से खेलने लगती है। क्या जनता को पेय जल संकट के दौरान खाली ट्रेन याद नहीं है। ये लोग झूठ बोलते हैं। सड़कों पर गाय माता बैठी हैं, उनकी चिंता कौन कर रहा है। शौचालय पर बात करना चाहते हैं। भले ही इनके शौचालय में पानी की व्यवस्था न हो। राफेल पर बात नहीं करना चाहते। शौचालय पर अटका दिया। उन्होंने कहा कि सपा हर पीड़ित के साथ खड़ी होगी। पत्रकारों के मुकद्मे वापस लेकर उन्हें यश भारती से सम्मानित किया जाएगा। हमारा साथ दो और सरकार बनवाओ।

]]>
यूपी में कानून व्यवस्था बेकाबू, मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं : अखिलेश http://www.shauryatimes.com/news/44656 Fri, 07 Jun 2019 17:14:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=44656 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। दहशत, भय और असुरक्षा की भावना से समाज का हर वर्ग चपेट में है। भाजपा राज में बच्चियां तक सलामत नहीं। उनके साथ हैवानियत की घटनाओं पर सरकारी रूख संवेदनशून्यता का ही दिखाई देता है। जनता में इससे भारी असंतोष और आक्रोश है। सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि अलीगढ़ में जिस तरह ढाई साल की बेटी से नृृशंस व्यवहार और हत्या की गई वह दिल दहलाने वाली घटना है। 30 मई से बच्ची लापता थी और 2 जून 2019 को उसकी क्षत विक्षत लाश कूड़े के ढेर पर मिली। पुलिस का पहले दिनों से ही लापरवाह रवैया इस मामले में नितांत निंदनीय रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गैर जिम्मेदारी की यह पराकाष्ठा है। इस अमानवीय और घृृणास्पद घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री को इस कांड का संज्ञान लेकर निष्क्रिय पुलिस अफसरो को भी दंडित करना चाहिए था लेकिन अभी तक कड़ी कार्यवाही का न होना दुःखद है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जेल में बंद रेप के आरोपित से भाजपा के सांसद मिलने जाते हैं। डीजीपी साहब के घर से अपहरण हो जाते हैं। अलीगढ़ में चार दिन तक बच्ची की तलाश में जुटी नाकाम पुलिस हाथों में लाश लेकर आती है। ये तस्वीर है यूपी में व्याप्त जंगलराज की। उन्होंने कहा कि इसी तरह लखनऊ के नगराम क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ और बाराबंकी के टिकैतनगर में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की घटनाएं जताती हैं कि अपराधियों के मन में रंचमात्र भी भय नहीं रह गया है। मलिहाबाद के मवईकलां और लखीमपुर के ईसानगर क्षेत्र के एक गांव में युवतियों से भी दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज हुई है। कौशाम्बी में करारी थाना क्षेत्र में एक बालिका की सिरकटी लाश मिली है। ये जघन्य कांड प्रदेश की बदनामी करा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में अपराधों में बढ़ोत्तरी होने से सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। ऐसा लगता है कि प्रशासन ने अपनी इच्छाशक्ति खो दी है, वह पूर्णतया पंगु हो गई है। जनता के दुःखदर्द से उसका कोई वास्ता नहीं रह गया है। जिस भाजपा राज में मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं, हत्यारों को कोई भय नहीं और जिस पुलिस का इकबाल भी कहीं नहीं दिखता ऐसी सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती है।

]]>
भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुध लेने वाला नहीं : अखिलेश http://www.shauryatimes.com/news/14651 Tue, 16 Oct 2018 17:36:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14651 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसी की कोई सुनवाई नहीं है। जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही है। किसानों की हालत बहुत खराब है। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश सरकार इसकी कोई सुध नहीं ले रही। दुग्ध-किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को मदर डेरी व अमूल के दो नये प्रोजेक्ट दिये थे। अमूल से भी पुरानी प्रदेश की प्रख्यात पराग डेरी को समाजवादी सरकार में नवीनीकरण-आधुनिकीकरण के लिये सर्वाधिक बजट दिया गया था। इसकी क्षमता एक लाख लीटर दूध की थी। समाजवादी सरकार ने विकास की दृष्टि को नयी दिशा दी थी।

श्री यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा हुआ है। राज्य में छोटे उद्योग-धंधे चौपट हो गये है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को भाजपा ने रोक दिया। लोकतंत्र में झूठ बोलने की सीमा तय होनी चाहिए। भाजपा की नीति झूठ बोलने की रही है। भाजपा सरकार नौजवानों के सपनों को पूरा करने और रोजगार देने की योजना कब से शुरू करेगी? भाजपा की नियत और नीति ही जनविरोधी और विकास विरोधी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार परम्पराओं और संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जेल भेज दो, ठोक दो वाली भाषा बोलना अलोकतांत्रिक है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है लेकिन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्रीजी मौन हैं। समाजवादी सरकार में यूपी 100 के माध्यम से आपराधिक घटनाओं में कमी आयी थी जबकि भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को बदहाल कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र को डंडो से हांका जा रहा है। भाजपा विद्वेष और नफरत की राजनीति करती है। भाजपा की साम्प्रदायिकता का मुकाबला सिद्धांतों से किया जा सकता है। विचारधारा का मुकाबला विचारधारा से ही होगा। भाजपा सरकार को नाम और काम का अंतर सीखना चाहिए। आखिर भाजपा कब तक नाम बदलने की राजनीति करती रहेगी? डेढ़ वर्ष बीत चुका है विकास का काम कब शुरू होगा? श्री यादव ने कहा कि विकास के लिए रणनीति कब बनेगी? भाजपा को जवाब देना चाहिए। हर दिन गोबर और झाडू की बात से जनता का कोई भला नहीं हो सकता। साढ़े चार वर्ष केन्द्र और डेढ़ वर्ष राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया है। भाजपा असफल राजनीतिक दल है। जनता की आशाओं पर इसने पानी फेरा हैं। भाजपा ने राज्य की जनता के सपनों को तोड़ने का पाप किया है। राज्य की जनता सच्चाई से अवगत है। जनता अनन्त काल तक इंतजार नहीं कर सकती है।

]]>
पर्यावरण का नाश करने में जुटी प्रदेश की भाजपा सरकार : अखिलेश http://www.shauryatimes.com/news/14325 Sun, 14 Oct 2018 18:39:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14325 लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो लम्बे चौड़े वादे किए थे, उनका क्या हुआ? प्रधानमंत्री देश में और विदेशी मंचों पर पर्यावरण की रक्षा की चिंता तो खूब दिखाते हैं, पर उनकी डबल इंजन की उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण का संहार करने पर ही जुट गई है। भाजपा का यह दोहरा चरित्र और आचरण एक तरह से उसका स्वभाव बन गया है। अखिलेश ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा पर सामरिक महत्व की एक सड़क बनाने की योजना है। इस योजना में दो टाइगर रिजर्व और तीन वन्य जीव अभयारण्य तो प्रभावित होंगे ही लगभग 55 हजार पेड़ों का भी विनाश होना है। इनमें साल, जामुन, नीम आदि के पेड़ बहुतायत में हैं। बहुत से पेड़ तो 200 वर्ष पुराने हैं। प्रदेश के तराई क्षेत्र में वन्य जीवों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें बाघ, भालू, हिरन तथा अन्य जीव शामिल हैं। इस सड़क के लिए 287 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी।

अखिलेश ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण का कार्य नवम्बर 2018 से शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना से वन्य जीवों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। ऐसे भी घटते वन क्षेत्र से जहां पशु पक्षियों का जीवन संकट ग्रस्त हो रहा है। वहींं पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के चलते ऋतु चक्र भी बहुत प्रभावित होता है। प्रदेश की भाजपा सरकार को पर्यावरण की चिंता होती तो वह कम से कम वन क्षेत्र के विनाश और पेड़ों की कटान की योजना नहीं बनाती। यह राज्य के हितों के विरूद्ध योजना है, जिसकी निदा की जानी चाहिए। भाजपा को पर्यावरण संरक्षण को बिगाड़ने में और लोगों को परेशान करने में ही सुख मिलता है।

]]>