akhilesh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Mar 2021 15:32:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 एफआईआर दर्ज होेने पर भड़के अखिलेश, बताया-भाजपा की हताशा http://www.shauryatimes.com/news/105397 Sat, 13 Mar 2021 15:32:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105397 लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने खिलाफ मुरादाबाद में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि उप्र की भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ जो एफआईआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहां प्रकाशित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे। ये एफआईआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने ट्वीट किया कि ‘जाको प्रभु दारुण दुःख देही, ताकी मति पहले हर लेही।’ उन्होंने कहा कि यही स्थिति योगी और उनके रीढ़ विहीन अधिकारियों की है।

अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा योगी सरकार के कफन में आखिरी कील साबित होगी। समाजवादी गीदड़-भवकी से डरने वाले नहीं हैं। इंकलाब-जिन्दाबाद। पार्टी प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कोई साधारण घटनाक्रम नहीं है, याद रहेगा और याद रखेंगे हम। दरअसल मुरादाबाद में पत्रकारों से मारपीट के मामले में अखिलेश यादव सहित 21 के खिलाफ मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इंडियन प्रेस एलाइवनेस एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ. अवधेश पराशर ने मारपीट, बलवा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।

एफआईआर में पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि 11 मार्च को मुरादाबाद के होलीडे रेजीडेन्सी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लॉबी में कुछ पत्रकारों ने उनसे कुछ व्यक्तिगत सवाल पूछ लिए। इससे अखिलेश यादव छटपटा गए और उन्होंने अपने गार्डों और साथियों को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसा दिया। वहीं उपस्थित सिक्योरिटी गार्डों एवं 20 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भी दो पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

]]>
झूठे सपनों से जनता को बहलाने में भाजपा माहिर : अखिलेश http://www.shauryatimes.com/news/47823 Sat, 06 Jul 2019 17:48:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47823 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को बहकाने वाली योजनाएं बनाने और उन्हें प्रचारित करने में बेमिसाल है। जमीनी हकीकत में भले ही वे सफल न हों, लेकिन कागजी आंकड़ों और बयानों में उनका जवाब नहीं। सच्चाई में भाजपा की तमाम योजनाएं सिर्फ कुछ दिनों के प्रचार के बाद ही दम तोड़ देती हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि सत्ता में पहली बार आते ही भाजपा सरकार में स्वच्छ भारत अभियान शुरू हुआ था। इसके होहल्ले में कई नामी गिरामी लोग झाड़ू लगाते दिखे और कई तो इसके एम्बेस्डर भी बन गये थे। कुछ दिन जोरदार विज्ञापन छपे फिर यह अभियान स्मार्ट सिटी बनाओ, और घर-घर (शौचालय) ‘इज्जतघर‘ बनाओ के नारों में सिमट गया। स्मार्ट सिटी की लिस्ट सामने नहीं आई। शौचालयों में पानी न होने से वे बेकार हो गये। अब वाराणसी में पौधारोपण करते हुए प्रदूषण से मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और घर-घर में नल से जल की नई योजनाओं का ऐलान किया है। इन योजनाओं का हश्र भी पुरानी योजनाओं जैसा होना है।

अखिलेश ने कहा कि, भाजपा सरकार के राज में भारत प्रदूषण की श्रेणी में उच्चतम स्तर पर है। आंकड़ों के नया भारत में स्वच्छता के कहीं दर्शन नहीं हो रहे हैं। नालों और सीवर की गंदगी बहती रहती है। गंगा-गोमती-यमुना सब गंदे नालों से प्रदूषित हैं, उनका जल पीने योग्य नहीं। उनको स्वच्छ बनाने का अभियान अभियान ही रह गया। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि देश-प्रदेश में वन क्षेत्र लगातार घटता जा रहा है। वृक्षारोपण वार्षिक उत्सव से ज्यादा कुछ नहीं रह गया है। चंद जगहों पर पौधारोपण का सचित्र वर्णन हो जाना ही काफी समझा जाता है। समाजवादी सरकार ने एक दिन में ही करोड़ों पौधे लगाकर एक रिकार्ड बनाया था, वैसा सामूहिक प्रयास फिर नहीं हुआ। बुंदेलखण्ड में तालाबों का पुनरुद्धार तभी समाजवादी सरकार में ही हुआ था। आज बुंदेलखण्ड भाजपा सरकार में पानी के भारी संकट में फंसा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह बात तो अब जगजाहिर है कि जल के दुरुपयोग और जल स्रोतों के लगातार दोहन से जल संकट गहराता जा रहा है। भूगर्भ जलस्तर में गिरावट आती जा रही है। जलाशय सूख रहे हैं। अगले कुछ वर्षों में जल संकट गंभीर रूप ले लेगा। जल का भीषण दुरुपयोग रोका नहीं जा सका है। ऐसे में घर-घर को नल से जल कहां मिलेगा जबकि आज की स्थिति में जल और सीवर की लाईनें भी साथ-साथ चलती दिखती हैं। हैण्डपम्पों का पानी भी दूषित मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में ही लोग नलों से गंदा और बदबूदार पानी पीने को बाध्य हैं।

]]>
जेपी के सपनों को तोड़ने जैसा है इलाहाबाद विवि में छात्रसंघ पर रोक : अखिलेश http://www.shauryatimes.com/news/47290 Sun, 30 Jun 2019 18:47:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47290 लखनऊ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ प्रतिबंध करके प्रशासन ने छात्र परिषद लागू कर दिया गया है। विवि के इस कदम को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। रविवार को उन्होंने कहा कि छात्र संघों पर प्रहार लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को तोड़ने जैसा है। युवा शक्ति की ताकत पर ही जेपी ने सम्पूर्ण क्रांति का सपना संजोया था। अखिलेश ने कहा कि आपातकाल पर चर्चा कर लोकतंत्र की दुहाई देने वाले छात्र-छात्राओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग रखने का षडयंत्र कर रहे हैं। देश में परिवर्तन की उठने वाली लहरों का केन्द्र बिन्दु छात्रसंघ है। चुनावों पर बैन लगाकर भाजपा सरकारें युवाओं को अराजक राजनीति में ढकेल रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार शैक्षिक अव्यवस्थाओं पर उंगली उठाने वाले छात्र-छात्राओं को फर्जी मुकदमों में फंसा रही है। उनके शैक्षिक जीवन को बर्बाद करने के हथकंड़े अपनाए जा रहे हैं। शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर छात्र-छात्राओं को जेल की यातनाएं दी जा रही है। विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ लोकतंत्र की नर्सरी के तौर पर काम करते रहे हैं। देश के तमाम बड़े नेता, प्रशासक, शिक्षाविद तथा चिकित्सा सहित विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञ इन्हीं की देन हैं। यादव ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का इतिहास 97 वर्ष पुराना है। राजनेता नारायण दत्त तिवारी, हेमवती नंदन बहुगुणा से लेकर संसदीय विशेषज्ञ सुभाष कश्यप वहीं की देन हैं। छात्रसंघ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। एक आम छात्र भी छात्रसंघ की सीढ़ियां चढ़कर सर्वोच्च पदों तक की छलांग लगाने का अवसर पाता है।

]]>