akshay-yadav& shivpaal yadav – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 19 Mar 2019 16:44:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 शिवपाल ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली सूची http://www.shauryatimes.com/news/36439 Tue, 19 Mar 2019 16:44:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36439

फिरोजाबाद में भतीजे अक्षय यादव को देंगे चुनौती

लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 30 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें शिवपाल फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। सूची के मुताबिक गाजियाबाद लोकसभा सीट से सेवाराम कसाना, गौतमबुद्धनगर सीट से नावेद पठान, अमरोहा से मतलूब अहमद, फतेहपुर सीकरी से मनीषा सिंह, सहारनपुर से हाजी मोहम्मद उवैश, मुजफ्फरनगर से डॉ.ओमवीर सिंह, बिजनौर से चौधरी ईलम सिंह गुर्जर, मेरठ से डॉ. नासिर अली, बागपत से गजेन्द्र सिंह बली, रामपुर से संजय सक्सेना, फिरोजाबाद से शिवपाल सिंह यादव और बरेली से समन ताहिर का नाम घोषित किया गया है।
इसी तरह पीलीभीत लोकसभा सीट से मोहम्मद हनीफ मंसूरी, हरदोई (सुरक्षित) सीट से फूलचन्द्र वर्मा, मिश्रिख (सुरक्षित) से अरुण कुमारी कोरी, उन्नाव से सतीश कुमार शुक्ल, फर्रुखाबाद से उदयपाल सिंह यादव, कानपुर से राजीव मिश्रा, अकबरपुर सीट से कैप्टन इन्द्रपाल सिंह पाल, मोहनलालगंज (सुरक्षित) सीट से गनेश रावत, बहराइच (सुरक्षित) सीट से जगदीश कुमार सिंह, कैसरगंज से धनन्जय शर्मा, सुल्तानपुर से कमला यादव, अम्बेडकरनगर से प्रेम निषाद, बस्ती से रामकेवल यादव, लालगंज (सुरक्षित) से हेमराज पासवान, जौनपुर से डॉ. आरएस यादव, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी, रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) से त्रिवेणी प्रसाद खरवार और सम्भल से करन सिंह यादव को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।
]]>