All ASI monuments including Taj Mahal will have free entry for women – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 07 Mar 2020 17:12:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 ताजमहल सहित एएसआई के सभी स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश होगा मुफ्त http://www.shauryatimes.com/news/78557 Sat, 07 Mar 2020 17:12:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78557

महिला दिवस पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली : महिला दिवस यानि 8 मार्च को भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के सभी स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क होगा। इनमें ताजमहल, लालकिला, कुतुबमीनार सहित सभी टिकट वाले स्मारक शामिल हैं। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय ने यह घोषणा करते हुए सभी स्मारकों में बेबी सिटिंग की व्यवस्था करने का भी फैसला लिया है। महिला दिवस को देखते हुए केन्द्रीय कला व संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि देश भर के स्मारकों को महिला के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में मंत्रालय काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर पहली बार स्मारकों को महिलाओं के लिए निशुल्क किया गया है।
इसके साथ ताजमहल व लालकिले में महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष स्थान का निर्माण कराया गया है। बेबी सिटिंग सुविधा स्थापित करने का काम सभी स्मारकों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान सबसे ऊंचा है और जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहीं देवता वास करते हैं। बता दें कि भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर में 125 के करीब टिकट वाले स्मारक हैं। दिल्ली में दस स्मारकों में टिकट से प्रवेश होता है।
]]>