all new BMW R1250GS launched – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 19 Jan 2019 17:30:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 ऑल न्यू BMW R1250GS और BMW R1250GS ऐडवेंचर भारत में लॉन्च http://www.shauryatimes.com/news/28482 Sat, 19 Jan 2019 17:16:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28482 गुरूग्राम : बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने शनिवार को भारत में ऑल न्यू BMW R 1250GS और ऑल न्यू BMW R1250GS ऐडवेंचर को लॉन्च किया। ऑल न्यू BMW R 1250 GS और ऑल.न्यू BMW R 1250GS ऐडवेंचर कम्प्लीटली बिल्ट.अप यूनिट्स (CBU) के रूप में उपलब्ध होगी और इन्हें आज से BMW मोटोराड डीलरशिप्स पर बुक कराया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रेसिडेंट (ऐक्ट.), BMW ग्रुप इंडिया डॉ. हंस क्रिस्टियन बर्टेल्स ने कहा, BMW मोटोराड GS मॉडलों द्वारा अनूठे, पावरफुल और भरोसेमंद प्रोपल्शन की पेशकश की जाती है, फिर चाहे कोई लम्बा टुअर हो या लंबी दूरी का सफर या फिर किसी छोटे वीकेंड ट्रिप का संतोषजनक रूप से आनंद उठाना हो। चाहे शहर हो, मोटरवे पर या फिर ऑफ रोड। ऑल न्यू BMW R 1250 GS आपको अधिक आजादी और बेहतर राइडिंग आनंद देती है। ऑल.न्यू BMW R 1250 GS ऐडवेंचर का निर्माण चुनौतियों के लिये किया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सड़कें हैं, ऊंची-नीची ट्रैक्स हैं या मुश्किल भरे रास्ते, GS ऐडवेंचर अपने राइडर्स को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य पर पहुंचाती है।

एक्स.शोरूम कीमतें निम्नलिखित हैं—

BMW R 1250 GS स्टैंडर्ड                          16,85,000
BMW R 1250 GS प्रो                                20,05,000
BMW R 1250 GS ऐडवेंचर स्टैंडर्ड            18,25,000
BMW R 1250 GSऐडवेंचर प्रो                   21,95,000

]]>