amerika – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 17 Dec 2019 07:11:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अमेरिका के मिड वेस्ट में बर्फीले तूफ़ान से 11 मरे http://www.shauryatimes.com/news/69899 Tue, 17 Dec 2019 07:11:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=69899 लॉस एंजेल्स : अमेरिका के मिड वेस्ट के चार राज्यों में सोमवार को बर्फीले तूफ़ान से 11 लोगों की मौत हो गई। इस तूफ़ान का क़हर मिसूरी, नेब्रास्का, कैनसस और इंडियाना में बरपा है। इससे मिड वेस्ट में बर्फीले तूफ़ान से जैन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाइवे पर वाहनों की लम्बी क़तारें लगी है और सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इस से मिड वेस्ट के 12 राज्यों में तकरीबन छह करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

]]>
अमेरिका में सिख संत को घर में घुसकर पीटा http://www.shauryatimes.com/news/50979 Thu, 01 Aug 2019 18:31:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50979
लॉस एंजेल्स : पिछले सप्ताह सेंट्रल कैलिफ़ोर्निया में  एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरुद्वारे के सामने स्थित घर में घुस कर एक सिख संत की पिटाई की और उन्हें वापस जाने को कहा। हमलावर ने सिख संत अमरजीत सिंह के घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और घर में रह रहे अन्य लोगों को अपशब्द कहे। यह अज्ञात व्यक्ति अमरजीत को बार कह रहा था कि वापस अपने देश जाओ। अमरजीत सिंह पिछले एक दशक से गुरुद्वारे के कार्यक्रमों में बेरोकटोक भाग लेते रहे हैं।  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मंदिर बरार ने कहा है कि अस्पताल से छुट्टी के बाद अमरजजीत सिंह घर लौट आए हैं,लेकिन उनके सीने में दर्द है। उन्होंने कहा कि इस गुरुद्वारे में पहली बार इस तरह की घटना हुई है।
]]>