amit shah call khattar to delhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 24 Oct 2019 11:00:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Haryana Poll Result : शाह ने रद्द किया अपना कार्यक्रम, खट्टर को दिल्ली बुलाया http://www.shauryatimes.com/news/62274 Thu, 24 Oct 2019 10:59:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=62274 नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में आए चुनावी नतीजों के मद्देनजर आईटीबीपी का एक कार्यक्रम रद्द कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब किया है। ग्रेटर नोएडा में होने वाले इस कार्यक्रम में गृहमंत्री शामिल होने वाले थे। हरियाणा में बन रहे चुनावी समीकरण दिखाते हैं कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) किंग मेकर बन रही है। जेजेपी को कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने साथ आने का न्यौता देने को तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक अमित शाह भी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल को जननायक जनता पार्टी और दुष्यंत चौटाला तक पहुंच बनाने का अनुरोध किया है। भाजपा अकाली नेताओं के जरिये दुष्यंत को अपने खेमे में लाना चाहती है।

]]>