amit shah in ranchi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 02 Dec 2019 11:06:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 पूरे देश में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे : अमित शाह http://www.shauryatimes.com/news/67609 Mon, 02 Dec 2019 11:06:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67609 रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के पक्ष में की जनसभा

रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 में जब मैं आपसे वोट मांगने आऊंगा तो उससे पहले पूरे देश में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑ सिटीजन) लागू कर घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। पहले सीमा पार से अमालिया-जमालिया आते थे और हमला करते थे। अब सेना सबको ठिकाने लगाती है। आज घुसपैठियों के समर्थन में कांग्रेस खड़ी है लेकिन 2024 के चुनाव से पहले पूरे देश में एनआरसी लगाकर भाजपा घुसपैठियों को निकालने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर नरेंद्र मोदी की सरकार और रघुवर सरकार ने झारखंड के अंदर से नक्सलवाद को उखाड़ फेंका है। विपक्ष का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है जबकि भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है।

सोमवार को अमित शाह अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के पक्ष में चक्रधरपुर में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को जिताने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने कई पार्टियों की सरकारें देखी लेकिन यहां की जनता ने विकास नहीं देखा क्योंकि कोई भी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं थी। 2014 में पू्र्ण बहुमत के बाद रघुवर दास मुख्यमंत्री बने और झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ विकास का काम करती है। हमारा एक लक्ष्‍य है, भ्रष्‍टाचार मुक्‍त शासन। मोदीजी सुशासन के लिए अब देश-दुनिया में जाने जाते हैं। हमने पांच साल में आदिवासी समाज के घरों तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

अमित शाह ने पाकिस्‍तान की चर्चा करते हुए सर्जिकल स्‍ट्राइक और एयर स्‍ट्राइक को मोदी सरकार का साहसिक कदम बताया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर निर्माण की राह में रोड़ा अटका रखा था। कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते थे कि रामजन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं है। हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया कि अयोध्या में ही राममंदिर बनेगा। अब वहां रामलला का भव्य मंदिर बनेगा। झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में सात दिसंबर को सिमडेगा समेत 20 सीटों पर मतदान होगा। इनमें सिमडेगा के अलावा बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई और कोलेबरा शामिल हैं।

]]>