anurag thakur – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 20 Jul 2021 10:23:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 PM नरेंद्र मोदी के मन की बात से अब तक हुई 30.80 करोड़ रुपये की कमाई, लोकसभा में बोली सरकार http://www.shauryatimes.com/news/111616 Tue, 20 Jul 2021 10:23:52 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=111616
PM नरेंद्र मोदी के मन की बात से अब तक हुई 30.80 करोड़ रुपये की कमाई, लोकसभा में बोली सरकार

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से अब तक 30.80 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से सोमवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 2014 से अब तक कुल 30.80 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है, जबकि वर्ष 2017-18 में सबसे ज्यादा 10.64 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम का हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारण किया जाता है। अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि प्रसार भारती की ओर से अब तक मन की बात के 78 एपिसोड प्रसारित हुए हैं।

रेडियो और दूरदर्शन के अलावा 91 निजी प्राइवेट चैनलों और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका प्रसारण हुआ है। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले साल यानी 2014-15 में 1.16 रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था। इसके बाद 2015-16 में यह आंकड़ा बढ़ते हुए 2.81 करोड़ रुपये हो गया और फिर 2016-17 में यह डेटा 5.14 करोड़ रुपये हो गया। सबसे ज्यादा 10.64 करोड़ रुपये का रेवेन्यू 2017-18 में मिला था। इसके बाद 2018-19 में यह आंकड़ा बढ़कर 7.47 करोड़ रुपये हो गया। फिर 2019-20 में 2.56 करोड़ रुपये मिले। बीते साल 2020-21 की बात करें तो इस दौरान 1.02 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट हुआ था।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम देश का सबसे लोकप्रिय टेलीवाइज्ड रेडिया प्रोग्राम है। बार्क की रेटिंग के मुताबिक 2018 से 2020 के दौरान मन की बात कार्यक्रम की व्यूअरशिप 6 करोड़ से 14.35 करोड़ के बीच रही है।

मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मकसद रेडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचना रहा है। इसके अलावा इस कार्यक्रम से देश के हर नागरिक को पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ने का मौका मिला है। मंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण पूरी तरह से प्रसार भारती के संसाधनों के जरिए ही किया गया है। इसके लिए किसी बाहरी खर्च या संसाधन का इस्तेमाल नहीं किया गया।

]]>
अनुराग ठाकुर के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर बिहार के क्रिकेटरों ने दी बधाई http://www.shauryatimes.com/news/43788 Fri, 31 May 2019 18:19:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43788 पटना। सीएबी के सचिव आदित्य वर्मा ने बीसीसीआई एवं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को पूरे बिहार के क्रिकेट प्रेमियो की ओर से भारत सरकार मे नए वित्त मंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। इसके साथ गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अभार प्रकट करते हुए कहा है कि अपने कैबिनेट में अनुराग ठाकुर को जगह देकर पूरे यूथ समाज को गौरवान्वित किया है। अपने प्रतिभा तथा कुशल कार्यशैली से अनुराग ठाकुर निश्चय ही प्रधानमंत्री जी के सपनों को आगे ले जाने में तुरूप के पत्ता साबित होगें। धर्मशाला में विश्व विख्यात क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कर अनुराग ठाकुर ने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने का काम किया है।

]]>
संसद में बेहतरीन कामकाज के लिए अनुराग ठाकुर सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित http://www.shauryatimes.com/news/28502 Sat, 19 Jan 2019 19:02:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28502 नई दिल्ली : लोकसभा में भाजपा के चीफ़ व्हिप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर को संसद में बेहतरीन कामकाज के लिए चेन्नई में सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित होने वाले अनुराग ठाकुर भाजपा और उत्तर भारतीय पहले सांसद हैं। सम्मानित होने पर अनुराग ठाकुर ने अवॉर्ड को हिमाचल की जनता को समर्पित किया। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा अनुराग ठाकुर को जूरी कमेटी सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि संसद में किए गए मेरे कार्यों को इतने बड़े मंच से सराहा गया है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजीवन देश की बेहतरी के लिए कार्यरत रहे और आज उनके द्वारा शुरू किए गए सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन प्रीसेंस द्वारा दिए जाते हैं। यह सांसद रत्न अवार्ड पुरस्कारों का दसवां संस्करण है, जो सांसदों को सम्मानित करने के लिए सिविल सोसाइटी द्वारा दिया जाने वाला यह एकमात्र पुरस्कार है।

]]>