arun singh namination – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 02 Dec 2019 12:39:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 UP से राज्यसभा के लिए अरुण सिंह ने किया नामांकन http://www.shauryatimes.com/news/67648 Mon, 02 Dec 2019 12:39:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67648 लखनऊ : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के प्रत्याशी अरुण सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन किया। यह सीट समाजवादी पार्टी की डॉ. तन्जीन फातिमा के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद पर पार्टी का कार्य देख रहे अरुण सिंह ने आज सुबह नामांकन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी के साथ अरुण सिंह अपना नामांकन करने के लिए विधानसभा के सेन्ट्रल हाल पहुंचें। वहीं हाल में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। नामांकन करने के बाद हाल में मौजूद शीर्ष भाजपा नेताओं का अरुण सिंह ने धन्यवाद किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री महेन्द्र सिंह, मंत्री उपेन्द्र तिवारी, मंत्री ब्रजेश पाठक ने उनको अपनी ओर से बधाई दी। इस अवसर पर अरुण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे है। प्रदेश के विकास कार्यो में मेरा भी योगदान होगा। मैं विकास में योगदान देना जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में कार्यकर्ता रहा हूं और रहूंगा। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को भी पार्टी ने सेवा का अवसर दिया है। इसके लिए सदैव पार्टी ऋणी रहूंगा। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन कर रहा हूं।

]]>