Badminton star Saina Nehwal joins BJP – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 29 Jan 2020 09:50:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भाजपा में शामिल http://www.shauryatimes.com/news/76242 Wed, 29 Jan 2020 09:50:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76242 नई दिल्ली : बैडमिंटन जगत में भारत को कई बड़ी और ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली दुनिया की पूर्व नंबर वन और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अब राजनीति की दुनिया में भी कदम रख दिया है। साइना नेहवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। साइना के साथ उनकी बहन चंद्रांशु ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर साइना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह देश के लिए लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं और उनसे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यत ग्रहण की है।

भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने साइना नेहवाल को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर पार्टी में शामिल कराया। सिंह ने कहा कि पूर्व में विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा में शामिल हो रही हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा कि साइना ने 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक के दौरान उन्होंने कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में भारत के लिए बैडमिंटन में खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं।

‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम से खेल व खिलाड़ियों का हुआ विकास : नेहवाल

भाजपा की सदस्यता हासिल करने के बाद साइना ने कहा, आज मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं, जो देश के लिए बेहतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए बहुत मेहनत करते हैं। साइना ने कहा कि खेल की दुनिया से जुड़े रहने के कारण मैं भी कठिन परिश्रमी हूं और प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश के लिए काम करना मेरे लिए काफी सुखद होगा। साइना ने कहा कि खेल के क्षेत्र में मोदी सरकार ने बेहतर काम किया है और ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के तहत खेल और खिलाड़ियों का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह ऐसी पार्टी से जुड़ी हैं जो देश के लिए लगातार बेहतर काम कर रही है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद साइना ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। नड्डा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि साइना नेहवाल बैडमिंटन में ओलिंपिक, वर्ल्ड चैम्पियनशिप और वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली और इकलौती भारतीय हैं। ओलिंपिक में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना ने 2014 उबर कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और देश के लिए कांस्य पदक जीता था। वह 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं और राष्ट्रमंडल खेलों मे उनके नाम तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है। उन्होंने एशियन खेलों में दो कांस्य और एशियन चैम्पियनशिप में तीन कांस्य पदक जीते हैं। साइना को वर्ष 2009 में अर्जुन अवॉर्ड, 2010 में पद्मश्री, 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

]]>