better air of delhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 16 Nov 2019 17:38:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Delhi की हवा में सुधार, सुबह के समय 412 रहा एक्यूआई स्तर http://www.shauryatimes.com/news/65021 Sat, 16 Nov 2019 17:37:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=65021 नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी सहित उसके सटे शहरों में शनिवार सुबह प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी गई। हालांकि इसे वाबजूद शहर में हवा की गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 412 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 427, गाजियाबाद 424, गुड़गांव 420, नोएडा 411 और ग्रेटर नोएडा में 377 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 777 दर्ज किया गया था, जबकि शाम चार बजे यह 463 रहा था। वहीं द्वारका सेक्टर-8 एक्यूआई 495 के साथ सबसे प्रदूषित क्षेत्र था। उल्लेखनीय है कि 201 और 300 के बीच एक एक्यूआई को खराब, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

]]>