Bihar assembly elections: loose ties of grand alliance! – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 10 Nov 2020 08:00:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : महागठबंधन की ढीली पड़ रही गांठ! http://www.shauryatimes.com/news/90023 Tue, 10 Nov 2020 07:56:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90023 राजग गठबंधन 130 और महागठबंधन 99 सीटों पर आगे

पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह 12 बजे तक महागठबंधन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुत आगे निकल गया है। राजग 130 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लालू यादव के सबसे करीबी भोला यादव हायाघाट सीट से पीछे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं। इधर बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं।

दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। पप्‍पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्‍दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला प्रतिद्वंदियों से से पीछे चल रहे हैं। परसा से जदयू के उम्‍मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं। जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। तरारी से निर्दलीय उम्मीदवार सुनील कुमार सुनील पांडे बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि काटी सेेेे अजीत कुमार आगेेेे चल रहे हैं।

]]>