birthday of mayawati – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 20 Dec 2018 10:13:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 जनकल्याण दिवस के रूप में मनायेंगे मायावती का जन्मदिवस http://www.shauryatimes.com/news/23554 Thu, 20 Dec 2018 10:13:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23554 फतेहपुर : बहुजन समाजबादी पार्टी अध्यक्ष मायावती के जन्म दिन को जन कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने की रणनीति तय की गई। बसपा जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को भाजपा सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि कार्यकर्ता चुनाव से पहले भाजपा की साजिश से निबटने के लिए संघर्ष को तैयार रहें। कार्यकर्ता 15 जनवरी को मायावती का जन्म दिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनायेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप गौतम ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके पार्टी मायावती के जन्मदिवस को जनकल्याण दिवस पर मनाये जाने की रणनीति तय की गई। कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में मिली करारी हार के बाद जनता ने इस दल की नीतियों को खारिज कर दिया। कार्यकर्ता चुनाव से पहले भाजपा की साजिश से संघर्ष के लिए तैयार रहें।

]]>