BJP-Congress continues a round of accusations – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 05 Mar 2020 06:57:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 मप्र में सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी http://www.shauryatimes.com/news/78411 Thu, 05 Mar 2020 06:57:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78411

दिग्विजय ने पांच भाजपा नेताओं को बताया घटना के लिए जिम्मेदार

भोपाल : मध्यप्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस के तीन विधायक बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना अब भी गायब हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से पांच भाजपा नेताओं को इस पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने पांचों के नाम भी ट्वीट पर शेयर किये हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त खुलकर सामने आ गई है, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए, सभी विधायकों को आभार। उन्होंने इस घटना के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, विश्वास सारंग और भूपेंद्र सिंह जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने यह भी ट्वीट किया है कि मोदी और शाह जी काला धन आपकी पार्टी में ही है, विदेशों में कहां ढूंढते हो।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने भोपाल में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था। इसके बाद देर रात यह घटनाक्रम हुआ और बुधवार को दिनभर मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा। कमलनाथ सरकार पर आया संकट तो टल गया, लेकिन इस पूरे मामले में दिग्विजय सिंह की भूमिका को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, गायब होने वाले विधायक बिसाहूलाल सिंह व एंदल सिंह कंषाना दिग्विजय के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है कि इस ड्रामें की स्क्रिप्ट कहीं दिग्विजय ने तो नहीं लिखी थी।

]]>