bjp leader aashish deshmuksh join congress – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Oct 2018 12:57:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 Maharashtra : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए आशीष देशमुख http://www.shauryatimes.com/news/14799 Wed, 17 Oct 2018 12:57:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14799 नई दिल्ली : महाराष्ट्र में भाजपा सरकार से नाराज चल रहे दिग्गज नेता आशीष देशमुख ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानियों और युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा भाजपा सरकार हल नहीं कर पा रही है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। रंजीत देशमुख के पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आशीष के पिता रणजीत महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और विदर्भ क्षेत्र के बड़े नेता रहे हैं। आशीष देशमुख भाजपा के विधायक थे। दो अक्टूबर को राहुल के प्रदेश दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी।

आशीष देशमुख ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार किसानों और बेरोजगार युवाओं की समस्या को हल करने में नाकाम रही है। वह कांग्रेस की सोच पर विश्वास रखते हैं। कांग्रेस द्वारा राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगाए गए आरोपों को वह सही मानते हैं। भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। आशीष काटोल भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते थे। दिसम्बर, 2013 में अलग विदर्भ राज्य के गठन के लिए उन्होंने अनिश्चितकालीन उपवास किया था।

]]>