bjp MP went to meet worker – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 03 Sep 2019 18:29:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अस्पताल से छूटने के बाद घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को देखने गए अर्जुन http://www.shauryatimes.com/news/54679 Tue, 03 Sep 2019 18:28:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=54679 कोलकाता : हमले में घायल हुए अर्जुन सिंह मंगलवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल से निकले और फिर उत्तर 24 परगना के बेलघरिया अस्पताल में भर्ती भाजपा के उन कार्यकर्ताओं से मिलने जा पहुंचे जो रविवार और सोमवार को लगातार दो दिनों तक हुई हिंसा में घायल हुए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। चिकित्सकों से बात कर उनके बेहतर इलाज का अनुरोध किया है। इस दौरान अर्जुन सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता शासन के दौरान लोकतंत्र का गला घोट दिया गया है। चारों तरफ लहू तंत्र चल रहा है। केवल हत्या, हिंसा, लूट, मार यही बंगाल की पहचान बन गई है। अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जिला पुलिस उनके खिलाफ लगातार झूठा मामला दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज होंगे। मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने वाला है। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।

]]>