bjp speaker rajee ranjan on congress about bihari – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Oct 2018 12:13:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 कांग्रेस ने हमेशा बिहारियों के साथ विश्वासघात किया : राजीव रंजन http://www.shauryatimes.com/news/14098 Sat, 13 Oct 2018 12:13:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14098 पटना : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कांग्रेस पर बिहारियों के साथ हमेशा विश्वासघात करने का आरोप लगाया है| उन्होंने शनिवार को यहाँ कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने हमेशा बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है| कांग्रेस की रेल भाडा समानीकरण जैसी नीतियों के कारण बिहार में उधोग-धंधों को कभी ठीक से फलने फूलने का मौका ही नहीं मिला| आजादी के बाद जहां अन्य राज्य विकास के पथ पर पढ़ते चले गए वहीँ बिहार विकास के सारे मापदंड पर पिछड़ता चला गया, जिसके कारण यहाँ के लोग बड़ी संख्या में पलायन कर दूसरे विकसित राज्यों में जाने लगे| बाद में एनडीए के सत्ता में आने पर पलायन पर काफी हद तक रोक तो लगी लेकिन अभी भी अन्य विकसित राज्यों में बिहार के काफी लोग मौजूद हैं|

राजीव रंजन ने कहा कि आंकड़ो के मुताबिक अभी भी तकरीबन 1 करोड़ 80 लाख यानी कुल जनसंख्या के 17-20 प्रतिशत लोग अन्य राज्यों में काम धंधा कर रहे हैं| आजादी के बाद यहाँ के लोग ज्यादातर बंगाल जाते थे, लेकिन बाद में जब राज्य सरकारों की नाकामी से वहां के उधोग-धंधे चौपट होने लगे तो इन लोगों ने गुजरात और महाराष्ट्र जैसे विकसित राज्यों का रुख किया, लेकिन आज कांग्रेस को यह भी नागवार गुजर रहा है| उन्होंने कहा कि बिहारियों के प्रति अपने इसी सौतेले रवैये के कारण आज कांग्रेस के नेता उन्हें गुजरात से मारपीट कर भगाना चाह रहे हैं| हर दिन कांग्रेस के विधायकों का कोई न कोई वीडियो सामने आ रहा है जिसमें कांग्रेसी नेता बिहारियों के खिलाफ लोगों को भड़काते दिख रहे हैं।

]]>