bjp – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स http://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 24 Jun 2023 12:10:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 भाजपा नेत्री की बेटी के साथ छेड़खानी http://www.shauryatimes.com/news/134175 Sat, 24 Jun 2023 12:10:24 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=134175 अमरोहा I अमरोहा में किसी काम से सीएमओ कार्यालय जा रही भाजपा नेत्री की डॉक्टर बेटी से ट्रैवल एजेंसी संचालक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। लोगों की भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिले में रहने वाली एक भाजपा नेत्री की बेटी बीयूएमएस डॉक्टर हैं। उनकी तैनाती एक सीएचसी पर है। आरोप के मुताबिक 15 जून की दोपहर डॉक्टर अपने घर से सीएमओ कार्यालय किसी काम से जा रही थी। इस दौरान वह अपनी स्कूटी पर सवार थी। जैसे ही उनकी स्कूटी अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के ग्रीन कॉलोनी से आगे निकली। तभी ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार कार से आया और स्कूटी के आगे कार लगाकर रोक लिया। इससे पहले भाजपा नेत्री की बेटी कुछ समझ पाती आरोपी ने उनकी स्कूटी की चाबी निकाल ली।

आरोप है कि ट्रैवल्स एजेंसी संचालक ने महिला डॉक्टर को जबरदस्ती अपनी कार में डाल लिया और छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी से अपनी जान को खतरा बताया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अजय कुमार निवासी नारंगपुर थाना डिडौली के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने दो दिन पहले जोया में तैनात डॉक्टर अनुराग पाल पर हमला किया था। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

 

]]>
भाजपा का संकल्प पत्र जारी, सूखामुक्त महाराष्ट्र का वादा http://www.shauryatimes.com/news/60770 Tue, 15 Oct 2019 07:28:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=60770 नड्डा ने कहा- महाराष्ट्र की तस्वीर के साथ तकदीर बदलने को भाजपा कृतसंकल्प

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को जारी संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) में लोगों से सूखामुक्त महाराष्ट्र का वादा किया है।इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र की तस्वीर के साथ तकदीर बदलने के लिए कृतसंकल्प है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हासिल कर महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था ट्रिलियन डालर तक पहुंचाया जाएगा। महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का समुद्र में बह जाने वाला पानी सूखाग्रस्त इलाकों तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना पांच साल में पूरी हो जाएगी। बांद्रा स्थित रंगशारदा सभागृह में संकल्प पत्र का विमोचन करते हुए नड्डा ने कहा कि समाज के हर वर्ग से चर्चा के बाद इसे तैयार किया गया है। इसमें मुख्य रूप से 16 बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि कोंकण में समुद्र में बह जाने वाला पानी सूखाग्रस्त इलाकों में पहुंचाने और मराठवाड़ा वाटर ग्रिड योजना के तहत 11 जलाशयों में जलसंचय की योजना को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

नड्डा ने कहा, महाराष्ट्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर किसानों को प्रचुर मात्रा में बिजली देने, एक करोड़ महिलाओं को बचत समूह के अंतर्गत लाने, सबको शुद्ध पानी देने, मूलभूत योजनाओं के लिए पांच लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए जाने, सड़कों की मरम्मत के लिए स्वतंत्र प्राधिकरण स्थापित किए जाने, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सूबे में 30 हजार करोड़ किलोमीटर रास्ता बनाने, भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से गांवों को जोड़ने, सभी के लिए स्वास्थ्य योजना के तहत सबका इलाज सुनिश्चित करने, शिक्षा को सबके लिए सुलभ करने, सभी मजदूरों को पंजीकृत करने, शहीद जवानों के आश्रितों का पुनवर्सन करने जैसी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे, भूपेश यादव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील उपस्थित रहे।

]]>
भाजपा ने कानपुर से किया जीत का दावा, हाईकमान को भेजी रिपोर्ट http://www.shauryatimes.com/news/41582 Thu, 02 May 2019 06:47:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41582
कानपुर। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद पूरी जानकारी जुटाने के बाद अब भाजपा संगठन जीत का दावा कर रहा है। संगठन ने इसके लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बिन्दुवार रिपोर्ट तैयार करायी। इसके मुताबिक 2014 में डॉ. मुरली मनोहर जोशी की तरह इस बार भी भाजपा उम्मीदवार की जीत तय है। सूत्रों के मुताबिक संगठन का दावा है कि भाजपा उम्मीदवार सत्यदेव पचौरी दो लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। संगठन ने इस रिपोर्ट को पार्टी हाईकमान के लिए प्रदेश मुख्यालय भेज दी है। कानपुर नगर में 17वीं लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान हुआ था। इसके बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की एक होटल में गुप्त चर्चा हुई, जिसमें सभी से बिन्दुवार मतदान की जानकारी लेकर समीक्षा की गयी और एक रिपोर्ट तैयार की गयी। इस रिपोर्ट में भाजपा उम्मीदवार की जीत का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद भाजपा के स्थानीय संगठन की ओर से ये ई मेल से रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेज दी गयी है। वहीं रिपोर्ट की मूल कापी गुरुवार को भेजी जानी है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार प्रतिद्वंद्वियों पर खासे भारी पड़े हैं। इसका कारण मोदी फैक्टर के चलते मध्यम वर्ग के मतदाताओं का अधिक संख्या में बाहर निकलना ही है। इसके अलावा भाजपा मुस्लिम क्षेत्रों में अपेक्षाकृत वोटिंग को भी अपने हक में मान रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के स्थानीय संगठन ने जो समीक्षा की, उसके मुताबिक पार्टी उम्मीदवार सत्यदेव पचौरी, कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल से लगभग दो लाख वोटों से अधिक के अंतर से जीतने वाले हैं। इसके पीछे कारण स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर में पहले भी भाजपा समर्थक मतदाताओं की तादाद कम नहीं थी। 2014 के बाद से मोदी फैक्टर के चलते इसमें और तेजी आई, जिससे समर्थकों की तादाद में खासा इजाफा हुआ है।
इसके अलावा मध्यमवर्गीय व निम्न मध्यमवर्गीय मतदाता, जिसे भाजपा का परम्परागत वोटर माना जाता है, वह इस बार तेज धूप और गर्मी के बावजूद घरों से निकल कर मतदान करने गयी। इसके साथ यह तर्क दिया गया है कि शहर में सपा-बसपा गठबंधन का उम्मीदवार रामकुमार निषाद (सपा) भले ही मैदान में था, लेकिन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में तालमेल का अभाव रहा। इसके चलते बसपा का काडर मतदाता गठबंधन उम्मीदवार से नहीं जुड़ सका और इस वर्ग का मतदाता मोदी फैक्टर के चलते भाजपा से जुड़ गया। भाजपा ने महिलाओं, युवाओं और नये मतदाताओं में मतदान को लेकर नजर आये उत्साह व जोश को भी अपने हक में ही माना है।
]]>
केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने दिल्ली विस के बाहर किया प्रदर्शन http://www.shauryatimes.com/news/20178 Mon, 26 Nov 2018 14:23:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20178 नई दिल्ली : भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान की कथित हाथापाई के विरोध में सोमवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया। प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने आरोप लगाया कि सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में केजरीवाल के इशारे पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर जानलेवा हमला किया था। एक अन्य विधायक सोमनाथ भारती ने टीवी पत्रकार महिला एंकर पर जो अभद्र टिप्पणी को उससे ध्यान भटकाने के लिए और जनता की सहानुभूति के लिए केजरीवाल ने स्वयं पर मिर्ची अटैक करवाया है।

उन्होंने विधानसभा सचिवालय में मिर्ची लेकर पहुंचने और वहां केजरीवाल पर फेंकने के मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि सवाल यह उठता है कि केजरीवाल ने अपने ऊपर हुए हमलों की कोई एफ.आई.आर. दर्ज कराई। उन्होंने हमलों के समय को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर केजरीवाल पर चुनाव से पूर्व ही ऐसे हमले क्यों होते हैं। प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता ने आज बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र की उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के टैक्स द्वारा चुकाई गई गाढ़ी कमाई पर मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर हुए साजिशन मिर्च अटैक के लिए विशेष सत्र बुलाया है। विधानसभा के एक दिन के संचालन में करोड़ो रूपये खर्च होते हैं।

]]>